iOS 26: आज से बदल जाएगा पुराने iPhone का लुक, जानें भारत में रिलीज डेट-टाइम और इंस्टॉलेशन प्रोसेस
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Sep 2025 12:00 PM
ios 26 release date and time in india
iOS 26: आज, यानी 15 सितंबर से iOS 26 पूरी दुनिया में रोलआउट हो रहा है. भारत में भी आईफोन यूजर्स अपने पुराने फोन में इसे इंस्टॉल कर पाएंगे. आइए जानते हैं iOS 26 की खूबियां और इसे इंस्टॉल करने का तरीका.
ऐपल ने कुछ ही दिनों पहले अपना नया iPhone 17 सीरीज पेश कर दिया है. लेकिन नए आईफोन से ज्यादा चर्चा iOS 26 की हो रही है. iOS 26 एक नया अपडेट है जो आज यानी 15 सितंबर से दुनियाभर में रोलआउट हो रहा है. भारत में भी यूजर्स अपने पुराने आईफोन पर आज से ही iOS 26 को डाउनलोड और इंस्टॉल कर पाएंगे. इसके साथ ही आज Apple Watch के लिए भी watchOS 26 जारी होगा, जो Apple Watch Series 6 और उसके बाद आने वाले सभी मॉडल्स (Ultra सीरीज समेत) पर चलेगा. आइए जानते हैं iOS 26 में क्या नया हमें देखने को मिलेगा और इसे फोन में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
भारत में कब रिलीज होगा iOS 26
आमतौर ऐपल अपना iOS अपडेट सुबह 10 बजे (Pacific Time) लॉन्च करता है. इंडिया का टाइम पीटी से करीब 12 घंटे 30 मिनट आगे है. यानी इस हिसाब से हमारे यहां iOS 26 अपडेट आज रात तकरीबन 10:30 बजे से मिलना शुरू हो जाएगा. भारतीय यूजर्स देर रात अपने iPhone की Settings > General > Software Update में जाकर आसानी से नया अपडेट चेक कर सकते हैं.
iOS 26 के फीचर्स
Liquid Glass
iOS 26 के अपडेट में सबकी नजर नया “Liquid Glass” डिजाइन पर है. अब पूरा सिस्टम ऐसे लगेगा जैसे ट्रांसपेरेंट ग्लास से बना हो. ऐप्स, आइकन और कंट्रोल्स सबमें एक कूल सा ट्रांसलूसेंट फील मिलेगा. लॉक स्क्रीन पर टाइम वॉलपेपर के हिसाब से बदलता रहेगा और नोटिफिकेशन ऐसे शिफ्ट हो जाएंगे कि फोटो का मेन हिस्सा साफ दिखे. होम स्क्रीन पर भी नए स्टाइल के ऐप आइकन मिलेंगे, जिनमें आप लाइट/डार्क मोड, कलर टिंट या ट्रांसपेरेंट लुक सेलेक्ट कर सकते हैं. कंट्रोल सेंटर और बाकी इन-ऐप कंट्रोल्स अब बैकग्राउंड के कलर और शेप के साथ फ्लूइड और स्मूद तरीके से एडजस्ट होंगे.
Apple Intelligence
iOS 26 में कंपनी ने AI को और मजेदार बना दिया है. अब मैसेज को तुरंत दूसरी भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकता है, फेसटाइम कॉल पर लाइव कैप्शन आ जाएंगे और फोन कॉल के दौरान भी रीयल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा मिलेगा. एयरपॉड्स से जुड़कर ये फीचर आवाज का लाइव ट्रांसलेट भी कर देगा. विजुअल इंटेलिजेंस की मदद से स्क्रीन पर दिख रही चीजों पर सीधे एक्शन लिया जा सकता है, जैसे किसी फोटो से कैलेंडर ईवेंट बना लेना. साथ ही, Image Playground और Genmoji से आप अपनी पसंद के हिसाब से कस्टम इमेज और पर्सनलाइज्ड इमोजी भी बना सकते हैं.
Communication Tools
अब कॉल स्क्रीनिंग का फीचर ऐसा होगा कि अगर कोई अनजान नंबर से कॉल आएगा तो सबसे पहले सामने वाला अपना नाम और वजह बताएगा, उसके बाद ही आपका फोन बजेगा. मैसेज में भी नए फिल्टर ऐड किए गए हैं, जो अनजाने कॉन्टैक्ट्स के मैसेज को अलग फोल्डर में डाल देंगे. नया Hold Assist फीचर भी आया है, जो कस्टमर सपोर्ट कॉल पर होल्ड लगाने के बाद खुद इंतजार करेगा और जैसे ही एजेंट लाइन पर आएगा, आपको तुरंत नोटिफाई कर देगा.
Discovery and entertainment
मैप्स अब आपकी डेली की ट्रैवल हैबिट्स सीखकर पहले से ही डिले अलर्ट दे देगा. एप्पल म्यूजिक में AutoMix फीचर ऐड किया गया है, जो गानों को डीजे सेट की तरह स्मूदली मिक्स करेगा. साथ ही, गानों के लिरिक्स का ट्रांसलेशन भी अब आसानी से आपको मिल जाएगा.
किन डिवाइस को मिलेगा iOS 26
- iPhone 11 सीरीज
- iPhone 12 सीरीज (12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max)
- iPhone 13 सीरीज (13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max)
- iPhone 14 सीरीज (14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max)
- iPhone 15 सीरीज (15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max)
- iPhone 16 सीरीज (16e, 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max)
- iPhone 17 सीरीज (17, 17 Air, 17 Pro, 17 Pro Max)
- iPhone SE (2nd Gen और उसके बाद के मॉडल)
iOS 26 इंस्टॉल करने का आसान तरीका
- सबसे पहले अपना iPhone किसी अच्छे और स्टेबल Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर लें.
- फोन में कम से कम 50% चार्ज होना चाहिए, वरना चार्जर से कनेक्ट कर दें.
- iPhone में जाएं Settings > General > Software Update पर.
- यहां आपको iOS 26 का नया अपडेट दिख जाएगा.
- “Download and Install” वाले ऑप्शन को चुनें, पासकोड डालो और शर्तें मान लें.
- डाउनलोड पूरा होते ही फोन खुद ब खुद रीस्टार्ट होकर नया iOS 26 इंस्टॉल हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Apple ने कर दिया तगड़ा जुगाड़, अब इंग्लिश क्या, जर्मन और फ्रेंच भी समझ आयेगी
यह भी पढ़ें: iPhone 17 अब सिर्फ 10 मिनट में आपके दरवाजे पर, Blinkit ने रचा नया इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










