19 Minute Viral Video: 19 मिनट वाले वीडियो लिंक का चक्कर पड़ेगा महंगा, पासवर्ड और बैंकिंग डिटेल्स खतरे में

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Dec 2025 1:24 PM

विज्ञापन

Instagram viral 19 minute video scam

Instagram Viral 19 Minute Video Scam: इंस्टाग्राम का वायरल 19 मिनट वीडियो असल में मालवेयर जाल है, डेटा चोरी और कानूनी पेंच से सावधान रहें

विज्ञापन

19 Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब कीवर्ड ने तहलका मचा दिया है- Instagram viral 19 minute video. गूगल सर्च से लेकर इंस्टाग्राम, एक्स और टेलीग्राम तक हर जगह लोग इस रहस्यमयी वीडियो को खोज रहे हैं. लेकिन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरा ट्रेंड एक खतरनाक धोखा है, जिसका मकसद सिर्फ यूजर्स को फंसाना और उनका डेटा चुराना है.

असली वीडियो नहीं, सिर्फ मालवेयर का जाल (19 Minute Viral Video Scam)

जिस वीडियो को ’19 मिनट 34 सेकंड का इंटीमेट क्लिप’ बताया जा रहा है, वह असल में कहीं मौजूद ही नहीं है. धोखेबाज इस कीवर्ड की लोकप्रियता का फायदा उठाकर नकली लिंक और फर्जी पेज बना रहे हैं. जैसे ही कोई यूजर इन पर क्लिक करता है, डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है और पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल्स, ईमेल-लॉगिन जैसी निजी जानकारी हैकर्स के हाथ लग जाती है.

भारत में कानूनी पेंच भी खतरनाक

सिर्फ डेटा चोरी ही नहीं, बल्कि इस तरह के कंटेंट को शेयर करना भारत में कानूनन अपराध है. आईटी एक्ट की धारा 67 और 67A अश्लील और यौन सामग्री के प्रसार पर रोक लगाती हैं. ऐसे मामलों में गिरफ्तारी, जुर्माना और जेल तक हो सकती है. वकीलों का कहना है कि कई लोग मजाक या ट्रेंड समझकर ऐसे लिंक शेयर कर देते हैं और अनजाने में कानून तोड़ बैठते हैं.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

साइबर एक्सपर्ट्स की सख्त चेतावनी

विशेषज्ञों ने साफ कहा है- इस वायरल वीडियो से जुड़ा कोई भी लिंक न खोलें, न डाउनलोड करें और न ही शेयर करें. अगर किसी ने गलती से क्लिक कर लिया है तो तुरंत एंटीवायरस अपडेट करें, पासवर्ड बदलें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें. साथ ही संदिग्ध अकाउंट्स को रिपोर्ट करना बेहद जरूरी है.

19 Minute Viral Video: जिज्ञासा का चारा, नुकसान का सौदा

यह ट्रेंड इस साल का सबसे खतरनाक ‘बेट ट्रैप’ माना जा रहा है. इंटरनेट पर फैले ज्यादातर ‘मिस्ट्रीवीडियो’ फर्जी होते हैं और यूजर्स की जिज्ञासा को हथियार बनाकर उन्हें आर्थिक नुकसान, पहचान चोरी और कानूनी मुश्किलों में धकेल देते हैं.

Tech Tips : पर्सनल फोटो वायरल हो तो ऐसे करें डिलीट, जान लीजिए तरीका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola