फूलों की तरह खुशबूदार महकेगा Infinix Note 50s, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

Published by :Ankit Anand
Published at :05 Apr 2025 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
फूलों की तरह खुशबूदार महकेगा Infinix Note 50s, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

Infinix Note 50s

Infinix का नया स्मार्टफोन, Infinix NOTE 50s 5G, एक अनोखी तकनीक के साथ बाजार में दस्तक देने जा रहा है. इस फोन की खासियत यह है कि यह परफ्यूम जैसी खुशबू छोड़ने में सक्षम होगा.

विज्ञापन

Infinix Note 50s: अब तक स्मार्टफोन की पैकेजिंग में खुशबू शामिल करने वाली एकमात्र कंपनी मोटोरोला रही है, लेकिन अब एक नया खिलाड़ी इस रेस को और रोमांचक बनाने जा रहा है. Infinix अपनी आगामी NOTE 50s 5G+ स्मार्टफोन के साथ एक अनोखा अनुभव पेश करने जा रहा है, जिसमें सिर्फ बॉक्स ही नहीं बल्कि खुद स्मार्टफोन भी खुशबू बिखेरेगा.

कंपनी ने इस इनोवेटिव फीचर को “Phone Energising Scent-Tech” नाम दिया है, जिसके जरिए यूजर्स को डिवाइस इस्तेमाल करते समय एक सुखद सुगंध का एहसास होगा. यह तकनीक स्मार्टफोन यूज करने के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाएगी. Infinix NOTE 50s 5G+ का लॉन्च 18 अप्रैल को तय किया गया है, और टेक प्रेमियों को इस सुगंधित स्मार्टफोन से काफी उम्मीदें हैं. 

कैसे काम करता है खुशबू वाला फोन 

Infinix ने अपने नए स्मार्टफोन में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को शामिल कर एक साहसिक कदम उठाया है. कंपनी अपने आगामी मॉडल NOTE 50s 5G+ के बैक पैनल में माइक्रोएंकैप्सुलेशन तकनीक का उपयोग करने जा रही है. इस खास तकनीक की मदद से डिवाइस का बैक पैनल उपयोग के दौरान एक विशेष खुशबू देगा, जिससे यूजर्स को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का एक नया अनुभव मिलेगा.

यह भी पढ़े: Xiaomi 15 की सेल भारत में शुरू, फीचर्स जान लेंगे तो खरीदने के लिए जी मचल जाएगा

NOTE 50s 5G+ तीन आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा. इसमें मेटालिक रूबी रेड और टाइटेनियम ग्रे शामिल हैं, जबकि ‘मारी ड्रिफ्ट ब्लू’ वेरिएंट में खुशबूदार माइक्रोएंकैप्सुलेटेड वेगन लेदर का इस्तेमाल किया गया है. इस खुशबू का प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि यूजर फोन के साथ किस प्रकार की इंटरैक्शन करते हैं.

Infinix NOTE 50s की संभावित फीचर्स और कीमत  

Infinix जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Infinix NOTE 50s बाजार में उतार सकता है, जिसमें कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस का अनुभव मिलेगा.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर देखने को मिल सकता है. यह डिवाइस Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा.

फोटोग्राफी के लिए Infinix NOTE 50s 5G+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा, यह फोन 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है.

भारत में NOTE 50s 5G+ स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जायेगा. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपए होगी. वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए तय की गई है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola