Xiaomi 15 की सेल भारत में शुरू, फीचर्स जान लेंगे तो खरीदने के लिए जी मचल जाएगा

Updated:
विज्ञापन

Xiaomi 15 Sale

Xiaomi 15 भारत में लॉन्च के बाद आज बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है. जानें इसकी कीमत, लॉन्च ऑफर, दमदार फीचर्स और क्यों ये स्मार्टफोन आपके लिए सही हो सकता है.

विज्ञापन

Xiaomi ने पिछले महीने भारत में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 को लॉन्च किया और आज से यह डिवाइस बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB तक LPDDR5X RAM, और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है. डिवाइस को XiaomiIndia की वेबसाइट और AmazonIndia से खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, लॉन्च ऑफर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स.

Xiaomi 15 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Xiaomi 15 को भारत में ₹64,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. साथ ही, ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इस ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹59,999 हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: 3000 रुपये सस्ता मिल रहा 16GB RAM वाला OnePlus स्मार्टफोन, Amazon पर आया धमाकेदार Offer

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion: लॉन्च हुआ 5500mAh बैटरी और 50MP वाला यह पावरफुल फोन, कीमत 25 हजार से भी कम

Xiaomi 15 के टॉप स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: 6.36-इंच AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन (1200×2670 पिक्सल), 20:9 आस्पेक्ट रेशियो.

प्रॉसेसर: ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite, 12GBRAM के साथ.

बैटरी: 5240mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट.

कैमरा: पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप –

50MP प्राइमरी सेंसर

50MP सेकेंडरी लेंस

50MP थर्ड कैमरा

आगे की ओर 32MP सेल्फी कैमरा.

स्टोरेज: 256GB इंटरनल स्टोरेज, HyperOS 2 (Android आधारित).

डिजाइन और डस्ट-वॉटर प्रोटेक्शन: IP68 रेटिंग, ग्लास बॉडी, वजन – 191 ग्राम.

कनेक्टिविटी: Wi-Fi 7/6, Bluetooth 5.4, NFC, USB-C, GPS, 5G सपोर्ट (Dual SIM).

सेफ्टी फीचर्स: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक.

सेंसर: एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास, बैरोमीटर आदि.

क्यों खरीदें Xiaomi 15?

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी तीनों में दमदार हो, तो Xiaomi 15 एक शानदार विकल्प हो सकता है. इसके प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक लॉन्च ऑफर्स इसे एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion Review: मोटोरोला का नया फोन कितना दमदार? फीचर्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola