कल लॉन्च होने वाला है Infinix का दमदार गेमिंग फोन, 108MP कैमरा और 5500mAh की मिलेगी बैटरी

Updated:
विज्ञापन
infinix gt 30 pro

infinix gt 30 pro

अगर आप नए गेमिंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो फिर थोड़ा रुक जाइए. क्योंकि, चाइनीज कंपनी Infinix अपना नया गेमिंग मॉडल कल भारत में लॉन्च करने वाली है. जिसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultimate का दमदार प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही 5,500mAh की बैटरी.

विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने के बाद अब चाइनीज कंपनी Infinix अपने नए मॉडल GT 30 Pro 5G को कल भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपने नए मॉडल GT 30 Pro 5G के खास फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है. Infinix GT 30 Pro 5G को कंपनी ने गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर ला रही है. अपने इस नए मॉडल को लेकर कंपनी ने दावा भी किया है कि यह Infinix GT 30 Pro 5G BGMI जैसे गेम में 120fps तक की फ्रेम रेट को सपोर्ट करेगा. इस मॉडल में यूजर्स को MediaTek Dimensity 8350 Ultimate का दमदार प्रोसेसर 5,500mAh की बैटरी मिलेगी. तो फिर चलिए जानते हैं इस नए मॉडल के फीचर्स और कीमत.

यह भी पढ़ें: 6000mAh की बैटरी और 32MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C73 5G, कीमत जान तुरंत कर लेंगे आर्डर

कब होगा लॉन्च

कंपनी अपने नए मॉडल को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 3 जून को 12 बजे दोपहर में लॉन्च करने वाली है. फ्लिपकार्ट पर इस के लिए एक पेज भी लाइव हो गया है. जहां इस मॉडल के फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है. ऐसे में फ्लिपकार्ट के अनुसार GT 30 Pro 5G एक ‘eSports’ रेडी फोन होने वाला है. जिसमें कस्टमाइज़ेबल RGB LED लाइट पैनल और शोल्डर ट्रिगर होने वाले हैं. डिजाइन कि बात करें तो यूजर्स को Dark Flare वेरिएंट में Cyber Mecha 2.0 डिजाइन मिलने वाला है.

Infinix GT 30 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Infinix GT 30 Pro 5G में यूजर्स को 4500nits की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है.

कैमरा: Infinix GT 30 Pro 5G के बैक पैनल में डुअल कैमरा जिसमें 108MP+8MP का कैमरा सेटअप है. वहीं, फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा.

प्रोसेसर: Infinix GT 30 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate का दमदार प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 बेस्ड XOS 15 पर काम करेगा.

बैटरी: Infinix GT 30 Pro 5G में यूजर्स को 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलेगी.

रैम और स्टोरेज: Infinix GT 30 Pro 5G में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज हो सकता है.

यह भी पढ़ें: End Of Smartphones: मस्क, बिल गेट्स और जुकरबर्ग ने कहा- स्मार्टफोन का खेल खत्म, टिम कुक बोले- पिक्चर अभी बाकी है

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola