Indian Railways: बिना टिकट पकड़ाए तो भारी जुर्माना, UTS App और MST से करें आसान सफर

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

UTS App और MST से रेल सफर करें आसान

भारतीय रेल (Indian Railways) समय-समय पर यात्रियों से डिजिटल टिकटिंग (digital ticketing) अपनाने को कहता है. बिना टिकट यात्रा पर सख्त जुर्माने का प्रावधान है. UTS App और MST से रोजाना सफर बेहद आसान और सस्ता होगा

विज्ञापन

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को आगाह किया है कि बिना टिकट यात्रा सख्त प्रतिबंधित है. रेलवे डिजिटल टिकटिंग (railway digital ticketing) को तेजी से बढ़ावा दे रहा है और यात्रियों को UTS Mobile App तथा MST (Monthly Season Ticket) अपनाने की अपील कर रहा है.

UTS Mobile App से मिनटों में डिजिटल टिकट

रेलवे के अनुसार UTS mobile app से टिकट लेना बेहद आसान है. अब ना लंबी लाइन, ना काउंटर पर भीड़ की दिक्कत. ऐप में तेज टिकट बुकिंग (instant ticket booking), रिन्यूअल (renewal) और कैशलेस डिजिटल पेमेंट (cashless digital payment) सुविधा मिल जाती है.

MST से रोजाना सस्ता और सम्मानजनक सफर

MST regular यात्रियों, मजदूर वर्ग और छात्रों के लिए बड़ी राहत है. महीने / साल भर का pass बनवाकर बहुत कम लागत में रोजाना यात्रा की जा सकती है. बार-बार टिकट लेने का झंझट खत्म.

जागरूकता अभियान देशभर में जारी

रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में डिजिटल सुविधा को लेकर जागरूकता अभियान तेज किया है. टार्गेट यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग app आधारित ticketing को अपनाएं और बिना टिकट यात्रा की गलत आदत खत्म हो.

नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

रेलवे साफ कहता है- बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना तय है. रेलवे की संपत्ति सार्वजनिक संपत्ति है और उनका सम्मान सभी की जिम्मेदारी है.राजस्व बढ़ेगा, तो नेटवर्क और सेवाएं भी बेहतर होंगी.

Aadhaar Number पूरा दिखाए बिना सुरक्षित तरीके से शेयर करें आधार कॉपी, यहां जानिए आसान तरीका

बिना टेंशन के कटेगा लंबा सफर, गूगल मैप्स पर आने वाला है बैटरी बचाने वाला फीचर, जानें कैसे करेगा काम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola