इस आसान तरीके से Aadhaar Card से लिंक कराएं नया मोबाइल नंबर, खर्च बस 50 रुपये
Published by : Shivani Shah Updated At : 21 May 2025 7:03 PM
aadhaar card
Aadhar Card से अगर आपका नंबर लिंक नहीं है या फिर लिंक नंबर खो गया है तो आपको कई परेशानी झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में तुरंत अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवा लें. जिससे आपके काम बीच में न रुके. आधार से नंबर लिंक करवाने के लिए आपको बस ये काम करना होगा.
भारत में आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. सरकारी योजनाओं से लेकर स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, बैंक में अकाउंट खुलवाने और पासपोर्ट बनवाने तक के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आधार से जुड़े कई काम करवाने के लिए ऑथेंटिकेशन जरूरी होता है. इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आती है. जिसके जरिए ऑथेंटिकेट का काम पूरा हो जाता है.
यह भी पढ़ें: How To Check Aadhaar Use Misuse: आपकी Aadhaar ID का कहीं कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? UIDAI से ऐसे करें चेक
कई बार नहीं आता OTP
हालांकि, कई लोग ऐसे हैं जिनका आधार उनके नंबर से लिंक नहीं है. कई लोगों के आधार से लिंक नंबर खो गए हैं या फिर वे बंद हो गए हैं. ऐसे में OTP न आने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई जरूरी काम बीच में ही अटक जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो फिर घबराइए नहीं. बस आपको अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक कराना होगा. इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा.
नंबर लिंक कराने के लिए करें ये काम
यूं तो आधार कार्ड से जुड़े कई काम ऑनलाइन UIDAI के पोर्टल पर आसानी से हो जाता है. लेकिन आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र जाना होगा. यह काम आप ऑनलाइन नहीं कर सकते हैं. ऐसे में आपको अपने नजदीकी केंद्र जाकर बस एक आधार अपडेट फॉर्म लेकर भरना होगा. फॉर्म में आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी. उन्हें भर दें और उसके बाद आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लिया जाएगा. इस काम के लिए आपसे बस 50 रुपये का चार्ज लिया जाएगा. फॉर्म जमा होने के 15 दिनों के अंदर आपका आधार अपडेट हो जाएगा. इसके बाद आप OTP सर्विस का लाभ उठा सकेंगे.
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम
यह भी पढ़ें: Aadhaar App: QR स्कैन करने से होगा डिजिटल वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी देने का झमेला खत्म
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card से Voter ID लिंक करने के सबसे आसान तरीके, घर बैठे हो जाएगा काम
यह भी पढ़ें: ChatGPT Aadhaar Card: चैटजीपीटी बना रहा आधार कार्ड, कहां जाकर रुकेगा यह राक्षस?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










