Ghibli के बाद लोगों पर चढ़ा Action Figure ट्रेंड का बुखार, यहां जानें इसे बनाने का तरीका

Published by :Ankit Anand
Published at :11 Apr 2025 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
Ghibli के बाद लोगों पर चढ़ा Action Figure ट्रेंड का बुखार, यहां जानें इसे बनाने का तरीका

Action Figure

Realistic Action Figure: ChatGPT अब यूजर्स को अपनी तस्वीरों को विभिन्न एक्शन फिगर्स में बदलने की सुविधा दे रहा है, जिससे इंटरनेट पर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है. इसके लिए एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड भी जारी की गई है.

विज्ञापन

Realistic Action Figure: OpenAI की नई इमेज-जनरेशन सुविधा ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. इस नए अपग्रेड ने न केवल Studio Ghibli आर्ट ट्रेंड को जन्म दिया, बल्कि ChatGPT को इसके प्रीमियम वर्जन के लिए हजारों नए यूजर्स भी दिलाए. Ghibli आर्ट ट्रेंड के वायरल होने के बाद, ChatGPT Plus यूजर्स ने अन्य आर्ट स्टाइल्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना शुरू कर दिया है—जैसे कि Lego कैरेक्टर्स, Simpsons, Pixar-स्टाइल पोर्ट्रेट्स और भी बहुत कुछ.

अब ChatGPT यूजर्स इस इमेज जनरेशन फीचर के साथ और भी ज्यादा क्रिएटिव हो गए हैं, जहां वे अपनी प्रोफेशन, चेहरे के हाव-भाव और अन्य डिटेल्स बताकर रियलिस्टिक एक्शन फिगर्स बना रहे हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप भी कुछ स्टेप्स को फॉलो कर के ChatGPT पर अपना एक्शन फिगर तैयार कर सकते हैं, आइये जानते हैं.

यह भी पढ़े: Instagram ला रहा है मजेदार फीचर! रील्स कर पाएंगे लॉक, सीक्रेट कोड जानने वाले ही देख पाएंगे

Action Figure कैसे बनाए?

  • स्टेप 1: ChatGPT ऐप खोलें या वेब पर www.chatgpt.com पर जाएं.
  • स्टेप 2: अगर आप ChatGPT Plus उपयोग कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप GPT-4o मॉडल का चयन करें। फ्री टियर यूजर्स भी एक दिन में तीन बार एक्शन फिगर बना सकते हैं.
  • स्टेप 3: चैट में अपनी एक तस्वीर अपलोड करेंय.
  • चरण 4: इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें —
  • create a realistic action figure of myself in a blister pack, styled like a premium collectible toy. The figure should be posed standing upright. The blister pack should have a header with the text (जो आपका प्रोफेशन हो वो आप दर्ज कर दें). Include accessories in compartments on the right side of the figure (जो भी आपने प्रोफेशन दर्ज किया हो उससे जुड़े वस्तु का नाम डाल दें). The background of the blister pack should be black. Ensure the action figure retains my facial features and general appearance from the uploaded photo, with a smiling expression, and render the image in high detail with a photorealistic quality.”

ChatGpt देगा Action Figure बनाने के सिमित मौके 

हालांकि, ध्यान दें कि चैटजीपीटी के फ्री-टियर यूजर्स को प्रतिदिन केवल तीन इमेज ही जनरेट कर सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि यूजर्स अपने प्रॉम्प्ट्स को समझदारी से इस्तेमाल करें ताकि मनचाहा रिजल्ट मिल सके. ओपनएआई ने भले ही यूजर्स को शक्तिशाली इमेज जनरेशन टूल्स दिए हैं, लेकिन कई बार यह प्रॉम्प्ट्स को सही तरीके से नहीं समझ पाता, और अक्सर जनरेट की गई तस्वीरें इंस्पिरेशन इमेज के जैसी नहीं होतीं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola