WhatsApp पर गैस सिलेंडर बुक करना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Sep 2025 4:48 PM

विज्ञापन

WhatsApp पर कैसे करें गैस सिलेंडर बुक?

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. WhatsApp सिर्फ चैटिंग के लिए ही नहीं, अब गैस सिलेंडर बुक करने के लिए भी काम आता है. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं कैसे आप भी WhatsApp पर आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

विज्ञापन

स्मार्टफोन अब हमारे जिंदगी का वो हिस्सा बन चूका है जिससे अलग होना काफी मुश्किल है. इसके जरिए ढेर सारे काम चुटकियों में हो जाते हैं. हमारे मोबाइल में ढेरों ऐप्स मौजूद रहते हैं जो हमारे अलग-अलग काम को और भी आसान बना देते हैं. अब भला ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी के पास स्मार्टफोन हो और उसमें WhatsApp न हो. यह मैसेजिंग ऐप सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप है. लेकिन क्या आपको पता है कि WhatsApp के जरिए आप LPG गैस सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं?

जी हां, सही पढ़ा आपने. पहले जहां सिलेंडर बुक करने के लिए बार-बार कॉल करनी पड़ती थी, वहीं अब बस कुछ मैसेज करके यह काम हो जाता है. आपको सिर्फ अपने गैस सिलेंडर कंपनी का ऑफिशियल WhatsApp नंबर सेव करना है और उस पर बुकिंग के लिए मैसेज भेजना है. बस इतना करते ही आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

सबसे पहले अपने गैस प्रोवाइडर का WhatsApp नंबर सेव करें

  • HP Gas (Hindustan Petroleum): 9222201122
  • Indane (Indian Oil): 7588888824
  • Bharat Gas: 1800224344

ऊपर दिए गए जिस भी कंपनी का आप सिलेंडर घर में यूज कर रहे हैं, उसका नंबर कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव कर लें. फिर बस WhatsApp खोलें और उस नंबर पर मैसेज करना शुरू कर दें.

WhatsApp पर गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें और गैस कंपनी के नंबर पर चैट शुरू करें.
  • चैट बॉक्स में बस “Hi” लिखकर भेज दें.
  • इसके बाद कंपनी की तरफ से आपको ऑटोमैटिक रिप्लाई आएगा, जिसमें कई ऑप्शन दिखेंगे. 
  • वहां से “बुक सिलेंडर” या “Refill Booking” वाले ऑप्शन को चुन लें.
  • इसके बाद आपको अपना कस्टमर आईडी या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा. 
  • डिटेल डालने के बाद आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी.
  • फिर तुरंत आपको WhatsApp पर ही कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: Nano Banana AI 3D Statue Prompt: चंद सेकंड में आप भी बना सकते हैं अपना स्टैच्यू, बस लिखें ये छोटा-सा प्रॉम्प्ट

यह भी पढ़ें: Inverter Battery Tips: इनवर्टर बैटरी की लाइफ होगी डबल! घंटों चलता रहेगा पंखा-टीवी, बस ध्यान में रखें ये बातें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola