Happy Chhath Puja 2024 Wishes, Images, Status: व्हाट्सऐप – फेसबुक – इंस्टा पर अपनों से शेयर करें छठ पूजा के ये शुभकामना संदेश, कोट्स और फोटोज
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Nov 2024 9:43 AM
Happy Chhath Puja 2024 Hindi Wishes
Happy Chhath Puja 2024 Wishes Messages WhatsApp Facebook Status in Hindi: सोशल मीडिया का जमाना है और आप इस अवसर पर इंस्टाग्राम पर रील्स, व्हाट्सऐप पर स्टेटस और फेसबुक पर स्टोरीज डालकर अपनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं. हम यहां आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश और तस्वीरें लाये हैं. आप इन संदेशों को अपनों के साथ साझा कर खास अंदाज में छठ पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Happy Chhath Puja 2024 Wishes Images, Quotes, Messages, WhatsApp Status, Facebook Stories, Instagram Reels In Hindi: छठ पूजा का महापर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है. मुख्य रूप से 4 दिनों का यह त्योहार बिहार, झारखंड और फिर पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है. समय के साथ-साथ भारत के कई हिस्सों में यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा है. इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और फिर आखिरी दिन उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है. जमाना सोशल मीडिया का है और आप इस विशेष अवसर पर व्हाट्सऐप पर स्टेटस, इंस्टाग्राम पर रील्स और फेसबुक पर स्टोरीज डालकर अपनों को छठ पूजा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं. आपका काम आसान बनाने के लिए हम यहां आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आये हैं. आप इन संदेशों को अपनों के साथ साझा कर खास अंदाज में छठ महापर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: छठ का पर्व आया…
छठ का पर्व आया,
अपने साथ खुशियां ही खुशियां लाया,
सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार,
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार.
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja 2024 Hindi Wishes: सुख-संपदा से भरे आपकी झोली…
भगवान सूर्य आएं आपके द्वार
सुख-संपदा से भरे आपकी झोली
इस साल छठ पर आपकी हो हर मनोकामना पूरी.
छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja 2024 Hindi Wishes: पूरी हो आपकी हर मुराद…
कद्दू भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात,
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद.
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja 2024 Hindi Wishes: बना रहे आपका जीवन खुशहाल…
छठ का पर्व हो सबके लिए खास,
आप अपने लक्ष्यों को करें प्राप्त,
आपका जीवन हमेशा बना रहे खुशहाल,
परिवार के सभी सदस्यों पर बना रहे सूर्य देव और छठी मईया का आशीर्वाद.
छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: छठ का त्योहार लाये खुशियों की बहार…
सूरज की पूजा, जल की धार,
छठ का त्योहार लाये खुशियों की बहार,
छठ मईया का आशीर्वाद मिले बारंबार,
हर मन में हो उमंग, हर घर में प्यार.
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: सूर्य देव आयें आपके द्वार…
रथ पर होकर सवार,
सूर्य देव आयें आपके द्वार,
सुख, सम्पत्ति और खुशियां मिलें आपको अपार,
आपके लिए कुछ ऐसा हो छठ का त्योहार.
छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
Sharda Sinha Chhath Geet: शारदा सिन्हा के ये छठ पूजा गीत रील्स और शॉर्ट्स बनाने के लिए हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










