Sharda Sinha Chhath Geet: शारदा सिन्हा के ये छठ पूजा गीत रील्स और शॉर्ट्स बनाने के लिए हैं बेस्ट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Nov 2024 3:00 PM

विज्ञापन

Sharda Sinha Chhath Geet

Chhath Puja Songs: लाेक गायिका शारदा सिन्हा के छठ पर्व के गीतों के बिना छठी मैया की पूजा अधूरी लगती है. छठ पूजा के अवसर पर आप अगर वीडियो बना रहे हैं और कोई अच्छा गाना तलाश रहे हैं, तो शारदा सिन्हा के छठ पूजा गीतों पर रील्स बना सकते हैं.

विज्ञापन

Sharda Sinha Chhath Geet: लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार का सबसे बड़ा और विशेष त्योहार है. बिहार के अलावा, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में यह व्रत पूरे रस्मों के साथ मनाया जाता है. यही नहीं, छठी मैया की उपासना के पर्व की विदेशों में भी धूम है. छठ पूजा में 36 घंटे का व्रत किया जाता है. इस दौरान छठी मैया और सूर्य देव की उपासना की जाती है.

Sharda Sinha Chhath Geet: शारदा सिन्हा के छठ गीतों पर रील्स, बढ़ेगी महापर्व की रौनक

छठ महापर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू और सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर समापन होता है. इस साल छठ महापर्व 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाया जाएगा. छठ पूजा के अवसर पर आप अगर वीडियो बना रहे हैं और किसी अच्छा गाना तलाश रहे हैं, तो शारदा सिन्हा के छठ पूजा गीतों पर रील्स बना सकते हैं. शारदा सिन्हा के गानों के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है. हम आपके लिए लेकर आये हैं छठ पूजा पर शारदा सिन्हा के पॉपुलर गीतों की लिस्ट-

Sharda Sinha Chhath Geet: शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीत

कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए…
केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल झांके झुके…
उग हो सूरज देव…
उगिहें सूरज गोसईयां हो…
पहिले पहिल हम कईनी.. छठी मईया व्रत तोहार…
रुनकी झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पंडितवा दामाद…

Sharda Sinha Chhath Geet: हो दीनानाथ…

छठ पूजा के अवसर पर शारदा सिन्हा का यह लोकप्रिय गीत त्योहार में रंग भर देता है. उनका गाना ‘हो दीनानाथ’, जो ‘छठी मैया’ एल्बम का है, इस गाने को छठ पर्व पर खूब सुना जाता है. इस गाने और एल्बम की संगीत निर्देशक और लेखिका शारदा सिन्हा हैं.

Sharda Sinha Chhath Geet: हे छठी मैया…

शारदा सिन्हा का छठ गीत ‘हे छठी मैया’ छठ पर्व पर सबसे ज्यादा सुने जानेवाले गीतों में शामिल है. लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. यह गीत भी उनके एल्बम ‘छठी मईया’ का है. इस गाने को राम सकल सिंह के साथ संगीतकार नरेश सिन्हा ने तैयार किया है. यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले बना है.

Sharda Sinha Chhath Geet / YouTube / T-Series

Sharda Sinha Chhath Geet: दुखवा मिटाईं छठी मईया…

शारदा सिन्हा कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही हैं. आप उनका यह लेटेस्ट छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया…’ सुनकर उनके अच्छे स्वास्थ्य लिए प्रार्थना कर सकते हैं. इस गाने का वीडियो शारदा सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस गाने को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं.

मैं जल्द ही आऊंगी… शारदा सिन्हा का फेसबुक पोस्ट वायरल, पति के निधन के बाद लिखी थी यह बात

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola