Netflix सब्सक्रिप्शन नहीं है तो भी फ्री में देख सकते हैं GTA 6 का 26 मिनट का एक्सटेंडेड लुक, जानें वीडियो में क्या-क्या दिखा
GTA 6 एक्सटेंडेड लुक (फोटो: Rockstar Games/YouTube)
GTA 6 का 26 मिनट का एक्सटेंडेड लुक (Extended Look) अब YouTube पर फ्री में देखा जा सकता है. वीडियो में Jason और Lucia की बॉन्डिंग, नए मिशन, जबरदस्त एक्शन और Vice City की कई एक्टिविटीज दिखाई गई हैं.
अगर आपके पास Netflix का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तब भी आप GTA 6 एक्सटेंडेड लुक (GTA 6 Extended Look) को फ्री में देख सकते हैं. Rockstar Games ने पहले इस 26 मिनट के वीडियो को Netflix पर दिखाया था. अब इसे YouTube पर भी डाल दिया गया है. इस वीडियो में GTA 6 गेम से जुड़ी कई नई चीजें देखने को मिलती हैं. इसमें गेम का नया वीडियो, किरदारों की बातचीत, नए मिशन और Vice City में होने वाली कई तरह की एक्टिविटीज दिखाई गई हैं. इस वीडियो में क्या-क्या देखने को मिला और GTA 6 कब रिलीज होगा, आइए जानते हैं.
वीडियो में दिखे GTA 6 के कई दमदार एक्शन सीन
करीब आधे घंटे के GTA 6 Extended Look में गेम के लीड कैरेक्टर Jason और Lucia को करीब से दिखाया गया है. इसमें दोनों की कहानी और उनके बीच की दोस्ती को भी समझने का मौका मिलता है. वीडियो में दिखाया गया है कि गेम के दौरान Jason और Lucia कैसे साथ मिलकर अलग-अलग मिशन पूरे करते हैं. वीडियो की शुरुआत भी दोनों के एक मिशन से होती है. लेकिन आगे कहानी बढ़ने के साथ खूब गोलीबारी और मारधाड़ देखने को मिलती है. ऐसे कई सीन भी हैं, जो Grand Theft Auto सीरीज खेलने वाले लोगों को काफी पसंद आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: आपका बजट स्मार्टफोन भी बन जाएगा गेमिंग फोन, बस अपनाने होंगे ये 5 सिंपल हैक्स
GTA 6 में मिलेंगी कई नई एक्टिविटीज
GTA 6 के नए फुटेज में सिर्फ जबरदस्त कॉम्बैट ही देखने को नहीं मिलता, बल्कि Jason और Lucia के रिश्ते की भी थोड़ी और झलक मिलती है. दोनों के बीच मिशन के अलावा होने वाली बातचीत और छोटे-छोटे पल उनके रिश्ते को ज्यादा पर्सनल और दिलचस्प बनाते हैं. इससे प्लेयर्स को दोनों के किरदार और उनकी बॉन्डिंग को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा.
Rockstar ने गेम की दुनिया में मौजूद कई ऐसी एक्टिविटीज और जगहों की भी झलक दिखाई, जिन्हें प्लेयर्स गेमप्ले के दौरान एक्सप्लोर कर सकेंगे. इनमें रेसिंग, कयाकिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं. वहीं, अगर आपको Vice City पसंद है, तो गेम में मौजूद कई NPCs और लोकेशंस आपको पुरानी यादों में ले जा सकते हैं. ग्राफिक्स की बात करें तो इस बार डिटेलिंग, रिफ्लेक्शंस और लाइटिंग इफेक्ट्स पहले से कहीं ज्यादा शानदार और रियलिस्टिक नजर आ रहे हैं.
कब रिलीज होगा GTA 6?
गेम को 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए लॉन्च किया जाना है. हालांकि, Rockstar ने अभी तक गेम के PC वर्जन को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: ये 5 चीजें देखे बिना गेमिंग फोन लिया तो बाद में होगा पछतावा, अभी जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए