ये 5 चीजें देखे बिना गेमिंग फोन लिया तो बाद में होगा पछतावा, अभी जान लें
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Apr 2026 6:05 PM
गेमिंग फोन (Photo: Airtel)
Gaming Phone Buying Guide: भारत में गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हो लेकिन कन्फ्यूज हैं? असली गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए प्रोसेसर और बैटरी सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. अगर सही फोन चुनना है और ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने, तो ये 5 जरूरी चीजें आपको जरूर चेक करनी चाहिए.
अगर आप सच में गेमिंग के शौकीन हैं और नया गेमिंग स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके काफी काम की है. सबसे पहले, दिखावे वाले फीचर्स को छोड़कर उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो असल में फर्क डालती हैं. जैसे दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी. ऐसा इसलिए क्योंकि गेमिंग का मजा तभी आता है जब फोन लैग न करे और जल्दी डिस्चार्ज भी न हो. नीचे हमने आपको ऐसे 5 जरूरी पॉइंट्स बताए हैं, जो आपको कम बजट में भी बेहतरीन गेमिंग फोन चुनने में मदद करेंगे. आइए देखते हैं इन्हें.
प्रोसेसर और GPU होते हैं सबसे जरूरी
गेमिंग में सबसे बड़ा रोल प्रोसेसर और GPU का ही होता है. असल में पूरा गेमिंग एक्सपीरियंस इन्हीं पर टिकी होती है. आजकल Snapdragon 8 Gen सीरीज या MediaTek Dimensity 9000 सीरीज जैसे प्रोसेसर को मोबाइल गेमिंग के लिए काफी पावरफुल माना जाता है. इन्हें इस्तेमाल करने पर BGMI या Call of Duty Mobile जैसे गेम्स में आपको काफी फ्लूइड और हाई-परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस मिलता है.
सिर्फ प्रोसेसर ही नहीं, GPU भी उतना ही जरूरी है. एक मजबूत GPU हाई फ्रेम रेट देता है और गेमिंग के दौरान लैग या स्टटरिंग की समस्या लगभग खत्म कर देता है.
डिस्प्ले क्वालिटी और रिफ्रेश रेट
अगर आप गेमिंग फोन ले रहे हैं तो डिस्प्ले काफी जरूरी होती है. कम से कम 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले जरूर लें, क्योंकि इससे गेमिंग स्मूद लगती है और स्क्रॉलिंग भी काफी फ्लुइड महसूस होती है. कुछ प्रीमियम फोन तो 144Hz या उससे भी ज्यादा तक ऑफर करते हैं, जो और भी शानदार एक्सपीरियंस देते हैं.
अगर मौका मिले तो AMOLED डिस्प्ले वाला फोन ही चुनें. इसके कलर्स ज्यादा वाइब्रेंट होते हैं, ब्लैक्स ज्यादा डीप दिखते हैं और पूरी स्क्रीन ज्यादा प्रीमियम फील देती है इसके साथ ही टच सैंपलिंग रेट पर भी ध्यान देना जरूरी है. जितना ज्यादा यह होगा, उतनी जल्दी आपका फोन रिस्पॉन्ड करेगा.
बैटरी और चार्जिंग
गेमिंग खेलते समय सबसे बड़ी परेशानी होती है बैटरी का जल्दी खत्म होना. इसलिए कम से कम 5000mAh से ऊपर की बैटरी वाला स्मार्टफोन लेना बेहतर रहता है, ताकि लंबा गेमिंग सेशन आराम से चल सके. साथ ही फास्ट चार्जिंग भी आज के समय में गेम-चेंजर बन चुकी है. 65W या 100W तक की चार्जिंग वाले फोन आसानी से मिल जाते हैं. यह कुछ ही समय में बैटरी को लगभग फुल कर देते हैं.
कूलिंग सिस्टम और थर्मल मैनेजमेंट
लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन गर्म हो जाता है. यही फिर परफॉर्मेंस कम होना, फ्रेम्स का गिरना और गेम का लैग होना कारण बनते हैं. इसलिए ऐसा फोन चुनो जिसमें अच्छा कूलिंग सिस्टम हो, जैसे वेपर चैम्बर (vapour chamber) या लिक्विड कूलिंग (liquid cooling) टेक्नोलॉजी. आजकल ब्रांड्स जो ‘gaming cooling tech’ की बात करते हैं, वो सिर्फ मार्केटिंग नहीं है. ये सच में फोन को लंबे समय तक स्मूद और फास्ट चलाने में मदद करता है.
रैम और स्टोरेज
अगर आप गेमिंग और स्मूथ परफॉरमेंस चाहते हैं, तो कम से कम 8GB RAM तो आज के समय में जरूरी है, ताकि मल्टीटास्किंग बिना किसी लैग के हो सके. लेकिन अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो 12GB RAM लेना और भी बेहतर रहेगा. स्टोरेज की बात करें तो कम से कम 128GB चुनें, क्योंकि आजकल गेम्स काफी हेवी होते हैं और जल्दी स्पेस भर देते हैं.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 को हटकर बनती हैं ये 5 चीजें, खरीदने से पहले जरूर जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










