OnePlus Nord 6 को हटकर बनती हैं ये 5 चीजें, खरीदने से पहले जरूर जान लें
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Apr 2026 3:33 PM
OnePlus Nord 6 (Photo: OnePlus)
OnePlus Nord 6 मिड-रेंज सेगमेंट में फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस देने वाला फोन बनकर आया है. इसमें बड़ी बैटरी, सुपर स्मूद हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, एडवांस कैमरा और मजबूत बिल्ड क्वालिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
OnePlus की Nord series हमेशा से ऐसी रही है जो फ्लैगशिप जैसे फीचर्स को किफायती दाम में लेकर आती है. अब नए OnePlus Nord 6 के लॉन्च के साथ कंपनी ने इस गेम को और आगे बढ़ा दिया है. ये सिर्फ एक मामूली अपग्रेड नहीं है, बल्कि इसमें कुछ ऐसे नए और खास फीचर्स दिए गए हैं जो इसे मिड-रेंज से ज्यादा फ्लैगशिप जैसा फील देते हैं. चाहे आप हैवी गेमिंग करते हों या फिर दिनभर फोन इस्तेमाल करके भी चार्जर साथ लेकर घूमना पसंद न करते हों, तो इस फोन में आपके लिए काफी कुछ दिलचस्प है. आइए उन 5 फीचर्स पर एक नजर डालते हैं जो OnePlus Nord 6 को हटकर बनाते हैं.
9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की जबरदस्त बैटरी है. यह इस फोन को सच में अलग लेवल पर ले जाती है. सिलिकॉन-कार्बन (Silicon-carbon) टेक्नोलॉजी की वजह से इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन का स्लिम होना बड़ी बात है. नॉर्मल से लेकर हेवी यूज तक, ये बैटरी आसानी से दो दिन तक चल सकती है. अगर चार्ज खत्म होने लगे तो चिंता की बात नहीं है, क्योंकि 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिनटों में फोन को फिर से तैयार कर देती है.
सेगमेंट में पहली बार 165Hz सनबर्स्ट AMOLED डिस्प्ले
OnePlus ने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में डिस्प्ले क्वालिटी का लेवल काफी ऊपर उठा दिया है. Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि चाहे आप सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों या हेवी गेमिंग कर रहे हों, हर चीज बेहद स्मूद और फ्लूइड लगेगी.
इसके अलावा इसकी 3,600 nits की पीक ब्राइटनेस इसे और खास बनाती है. इसमें Aqua Touch टेक्नोलॉजी भी दी गई है. यानी अगर हाथ गीले हों या स्क्रीन पर पानी हो, तब भी टच सही तरीके से काम करता है.
पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
इस फोन की परफॉर्मेंस पर कंपनी ने काफी ध्यान दिया है, क्योंकि इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. ये चिप काफी तेज और पावरफुल है. इससे हेवी ऐप्स या मल्टीटास्किंग करते समय भी फोन बिल्कुल स्मूद चलता है.
गेमिंग की बात करें तो इसमें 165 FPS तक PC लेवल गेमिंग सपोर्ट मिलता है. साथ ही इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. इससे ऐप्स तुरंत ओपन होते हैं और एक ऐप से दूसरे ऐप में स्विच करना भी बेहद फास्ट और बिना किसी लैग के होता है.
50MP का Sony LYTIA-600 कैमरा सिस्टम
फोटोग्राफी के मामले में Nord 6 में 50MP का Sony LYTIA-600 मेन कैमरा दिया गया है. यह खासकर कम रोशनी और मुश्किल लाइटिंग में भी काफी डिटेल और क्लियर शॉट्स कैप्चर करता है. इसमें ड्यूल-एक्सिस OIS मिलता है, जिससे फोटो शार्प रहती है और 4K वीडियो भी बिना हिले-डुले स्मूद रिकॉर्ड होते हैं. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है. साथ ही AI फीचर्स जैसे AI Eraser और AI Portrait Glow फोटो को तुरंत एडिट करके और भी बेहतर बना देते हैं.
प्रो-ग्रेड टिकाऊपन और सॉफ्टवेयर सपोर्ट
OnePlus ने Nord 6 को इस बार काफी ज्यादा मजबूत बना दिया है. इसमें IP69 रेटिंग दी गई है. यानी धूल और पानी से सेफ्टी के मामले में यह टॉप लेवल पर आता है. साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्रोप रेजिस्टेंस भी है. अगर गलती से फोन हाथ से गिर भी जाए, तो नुकसान होने के चांस काफी कम रहती है.
सबसे खास बात यह है कि OnePlus इस फोन के साथ 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा कर रहा है. यानी लंबे समय तक फोन नया जैसा चलता रहेगा. इसके अलावा कंपनी ने इसमें लाइफटाइम डिस्प्ले गारंटी भी दी है.
यह भी पढ़ें: दो नए कलर ऑप्शन्स के साथ आएगा Vivo T5 Pro 5G, मिलेगी स्लिम डिजाइन और दमदार बैटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










