GTA 6 का बजट 2 अरब डॉलर पार, बुर्ज खलीफा से भी महंगा पड़ा ये गेम

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

GTA 6

GTA 6 का बजट 2 अरब डॉलर से ज्यादा है, जो दुबई के बुर्ज खलीफा से भी महंगा है. जानिए कैसे बना ये गेम दुनिया का सबसे महंगा प्रोजेक्ट.

विज्ञापन

वीडियो गेम प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 न सिर्फ एक नया गेम है, बल्कि यह तकनीक और मनोरंजन जगत का अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट बन गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, GTA 6 का बजट करीब 2 अरब डॉलर (लगभग ₹16,600 करोड़ रुपये) है, जो कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की निर्माण लागत से भी ज्यादा है. दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को बनाने में करीब 1.5 अरब डॉलर खर्च हुए थे, जबकि GTA 6 का निर्माण बजट इसे कहीं पीछे छोड़ता है.

GTA 6 इतना महंगा क्यों है?

GTA 6 काे Rockstar Games कंपनी डेवेलप कर रही है, जिसने GTA सीरीज को गेमिंग की दुनिया में एक अलग मुकाम तक पहुंचाया है. इस गेम को पिछले कई वर्षों से विकसित किया जा रहा है और इसके ग्राफिक्स, एआई सिस्टम, मैप साइज, कैरेक्टर डीटेलिंग और सिनेमैटिक अनुभव को एक नई ऊंचाई देने की कोशिश की जा रही है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, इसमें उपयोग की जा रही टेक्नोलॉजी, टीम साइज और मार्केटिंग बजट भी इसके खर्च को रिकॉर्ड स्तर तक ले गए हैं.

GTA 6 कब आएगा?

Rockstar Games ने घोषणा की है कि GTA 6 को 26 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा. यह गेम PlayStation 5, Xbox Series X/S और संभवतः PC पर भी उपलब्ध होगा.

GTA 6 के ट्रेलर को पहले ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अब तक का सबसे महंगा एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट

GTA 6 को न केवल गेमिंग बल्कि संपूर्ण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे महंगे प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है. यह खर्च हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों – जैसे Avengers: Endgame या Avatar – से भी कहीं अधिक बताया जा रहा है.

GTA 6 क्या अपने नाम के साथ न्याय करेगा?

इतनी बड़ी लागत और उम्मीदों के साथ आने वाला GTA 6 केवल एक गेम नहीं, बल्कि गेमिंग इतिहास की एक नयी शुरुआत माना जा रहा है. अब देखना होगा कि क्या यह गेम वाकई में अपने बजट और प्रचार के अनुरूप खिलाड़ी अनुभव दे पाता है या नहीं.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola