Google Maps की मदद लेना महंगा पड़ा, केरल में उफनती नदी में जा गिरी कार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 May 2024 1:10 PM
Google Maps New feature fo Pollution Check
Google Maps Wrong Route : एक टूरिस्ट ग्रुप हैदराबाद से अलप्पुझा जा रहा था. इन लोगों के लिए क्षेत्र नया था, ऐसे में ये अपने गंतव्य के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे. गूगल मैप के बताये रूट पर चलते हुए उनकी गाड़ी उफनती नदी में जा गिरी.
Google Maps Wrong Route : किसी अनजान जगह पर जाएं और वहां के रास्तों का आइडिया न हो, तो हम में से कई लोग गूगल मैप की मदद लेते हैं. हर समय मगर गूगल मैप पर निर्भर रहना कभी-कभार महंगा साबित हो सकता है. केरल के कुरुप्पनथारा में गूगल मैप का सहारा लेना एक टूरिस्ट ग्रुप को भारी पड़ गया.
गूगल मैप का सहारा…
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार रात टूरिस्ट्स का एक ग्रुप हैदराबाद से अलप्पुझा की ओर जा रहा था. सभी लोगों के लिए चूंकि क्षेत्र नया था, ऐसे में ये लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे. वहीं, गूगल मैप के बताये रूट पर चलते हुए टूरिस्ट वैन उफनती हुई नदी में जा गिरी.
Tech Tips: बरसात के मौसम में गूगल मैप्स के साथ कर रहे हैं यात्रा, तो ऐसे रहें सुरक्षित
उफनती हुई नदी में जा गिरी गाड़ी
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गूगल मैप का इस्तेमाल करने के कारण हैदराबाद से आये पर्यटकों के एक समूह का वाहन दक्षिण केरल के कुरुप्पनथारा जिले के निकट उफनती हुई नदी में जा गिरा. यह घटना शुक्रवार देर रात की है. महिला समेत चार लोग अलप्पुझा की ओर जा रहे थे. जिस जगह से वे यात्रा कर रहे थे, वहां भारी बारिश हो रही थी. इसकी वजह से सड़कें पानी में डूबी हुई थीं.
पुलिस गश्ती दल और स्थानीय निवासियों ने बचाया
जहां यह घटना घटी, पर्यटक चूंकि उस क्षेत्र से अनजान थे, ऐसे में वे गूगल मैप का सहारा ले रहे थे. बताया जाता है कि गूगल मैप्स से गलत जानकारी मिलने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी. हालांकि, ये पर्यटक भाग्यशाली रहे कि पुलिस गश्ती दल और स्थानीय निवासियों की कोशिश से ये लोग बाल-बाल बच गए. वहीं, उनका वाहन पानी में डूब गया.
गूगल मैप्स पर निर्भर रहना कब समस्या बन सकता है?
गूगल मैप्स पर निर्भर रहना कभी-कभी महंगा साबित हो सकता है, जैसे हाल ही में केरल के कुरुप्पनथारा में एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ हुआ।
इस घटना में क्या हुआ?
हैदराबाद से अलप्पुझा की ओर जा रहा एक टूरिस्ट ग्रुप गूगल मैप्स का सहारा लेते हुए उफनती हुई नदी में गिर गया, जिससे उनकी वैन पानी में डूब गई।
इस दुर्घटना का कारण क्या था?
टूरिस्ट ग्रुप ने गूगल मैप्स पर दिए गए रूट का अनुसरण किया, जबकि उस क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न थीं, जिससे उन्हें सही दिशा में जानकारी नहीं मिली।
बचाव की कार्रवाई कैसे हुई?
स्थानीय पुलिस और निवासियों ने तुरंत बचाव कार्य किया, जिससे टूरिस्ट ग्रुप के चार लोग सुरक्षित निकल आए, जबकि उनका वाहन डूब गया।
क्या इससे कुछ सीखने को मिलता है?
यह घटना दर्शाती है कि अनजान क्षेत्रों में यात्रा करते समय केवल गूगल मैप्स पर निर्भर रहना सुरक्षित नहीं है; स्थानीय जानकारी और मौसम की स्थिति की भी जांच करनी चाहिए।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










