Google Maps ने बुरा फंसाया! शॉर्टकट के चक्कर में ऐसी जगह फंसा शख्स, बुलानी पड़ गई पुलिस, देखें Viral Video
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 May 2024 1:51 PM
Google Maps Lands in Trouble - गूगल मैप्स को फॉलो करने से उपजी इस असाधारण स्थिति को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो इस घटना ने बड़े पैमाने पर लोगाें का ध्यान आकर्षित किया. वीडियो फुटेज में आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मियों और
Google Maps User lands in trouble : तमिलनाडु के नीलगिरी में ऊटी के पास ऐसी घटना घटी है, जिसके बारे में जानकर गूगल मैप्स पर से आपका भरोसा उठ सकता है. दरअसल, एक शख्स ने अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया.
सीढ़ियों पर फंस गई एसयूवी
देखते ही देखते वह परेशानी में पड़ गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें, तो गूगल मैप फॉलो करते जाने से उस शख्स की टोयोटा एसयूवी सीढ़ियों पर फंस गई. इसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों और वॉलंटियर्स के एक ग्रुप ने मिलकर शख्स को वहां से गाड़ी निकलवाने में मदद की.
लेनी पड़ी पुलिस की मदद
गूगल मैप्स को फॉलो करने से उपजी इस असाधारण स्थिति को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो इस घटना ने बड़े पैमाने पर लोगाें का ध्यान आकर्षित किया. वीडियो फुटेज में आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मियों और वॉलंटियर्स का समूह, एसयूवी को सीढ़ियों से सावधानीपूर्वक हटाकर सही सड़क पर ला रहा है.
Also Read: Google Maps फॉलो कर अनजान राह पर कार चला रहा शख्स खाई में गिरा, परिवार ने गूगल को कोर्ट में घसीटाVIRAL VIDEO | An SUV driver, who was using Google Maps to reach Karnataka, ended up stuck on a flight of stairs with his vehicle in Gudalur, a hill town in Tamil Nadu. The man was driving along with his friends after spending the weekend in the town. pic.twitter.com/zUv5BxuHYl
— ℝ𝕒𝕛 𝕄𝕒𝕛𝕚 (@Rajmajiofficial) January 29, 2024
यूजर्स ने शेयर किये अपने एक्सपीरिएंस
Google Maps के कई यूजर्स ने नेविगेशन ऐप के साथ ऐसी ही परिस्थितियों का हवाला देते हुए अपनी चिंता जतायी. एक यूजर ने 2016 में एक भयानक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बेंगलुरु से बाहर जा रहे थे. लगभग आधी रात का समय था और रास्ता अंधेरा.
वे लोग एक जंगल में प्रवेश कर गये, और गूगल मैप उन्हें एक चट्टान की ओर ले गया. खुशकिस्मती से उन्हें कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ और जब वे लोग जांच करने के लिए कार से बाहर निकले, तो उन्होंने खुद को किनारे पर पाया. तब उनलोगों ने कार को तुरंत पीछे कर लिया.
Also Read: Google Maps Fuel Saving Feature : गूगल मैप से जुड़ा फ्यूल सेविंग फीचर, ऐसे बचाएं हजारों रुपयेएक अन्य यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, मुझे हाल ही में गूगल मैप्स की वजह एक समस्या हो गई. यूजर्स को यह कई बार ऐसी सड़कें दिखाता है, जिन तक केवल बाइक से पहुंचा जा सकता है. गूगल मैप्स यह पहचानने में सक्षम होना चाहिए कि यूजर किस माध्यम से पहुंच रहा है. मसलन, गूगल मैप्स को कार वाले यूजर को यह बताना चाहिए कि कारप्ले और डिस्प्ले पर वो सड़कें बताये, जो डिफॉल्ट रूप से कारों के लिए उपयुक्त हैं.
वहीं, सीढ़ियों पर कार में शख्स की अजीब स्थिति वाले वायरल वीडियो पर एक अन्य शख्स ने गूगल मैप्स के समर्थन में सवाल उठाया कि माना कि कभी-कभार गूगल मैप गलतियां करता है, लेकिन क्या वह शख्स बंद आंखों से गाड़ी चला रहा था? वरना ऐसा हो नहीं सकता था कि वह सीढ़ियां नहीं देख पाता और अपनी गाड़ी को सीढ़ियों पर लेकर चला जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










