Fridge Maintenance Tips: ये 5 छोटी-छोटी आदतें बढ़ा देंगी आपके फ्रिज की लाइफ, जानें देखभाल करने का सही तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Nov 2025 5:17 PM

विज्ञापन

Fridge Maintenance Tips

Fridge Maintenance Tips: आज लगभग हम सभी के घरों में फ्रिज है लेकिन उसकी देखभाल कैसे की जाए ये बस कुछ लोगों को ही पता होती है. अपने फ्रिज की लाइफ बढ़ाने और बिजली के बिल कम करने के लिए कुछ आसान रखरखाव काफी मददगार हो सकते हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Fridge Maintenance Tips: फ्रिज ऐसी चीज है जिसके बारे में हम तब तक सोचते ही नहीं जब तक वो किसी दिन अचानक खराब न हो जाए. जब अप्लायंस महंगे होते जा रहे हैं और बिजली के बिल भी बढ़ रहे हैं, तो फ्रिज की लाइफ बढ़ाना आजकल सबसे समझदारी वाली आदतों में से एक है. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको न कोई खास टूल चाहिए और न ही कोई एक्सपर्ट बनने की जरूरत है. बस कुछ छोटे-छोटे और लगातार किए गए टिप्स आपके फ्रिज को स्मूद चलाते रहेंगे, बिजली बचाएंगे और उन अचानक आने वाली दिक्कतों से भी दूर रखेंगे, जो हर बार गलत समय पर ही आते हैं. आइए जानते हैं उन बातों को.

सही टेम्परेचर सेट करें 

फ्रिज की लाइफ बढ़ाने के लिए उसका सही टेम्परेचर पर होना बहुत जरूरी है. कोशिश करें कि फ्रिज का टेम्परेचर लगभग 4°C और फ्रीजर का -18°C सेट रहे. इससे कंप्रेसर बिना ज्यादा लोड के समान गति से चलता है. फ्रिज का दरवाजा बार-बार न खोलें और जितनी भी उस समय के लिए जरूररी सामान हो उसे एक बार में ही निकल लें.

कॉइल और वेंट साफ रखें 

फ्रिज की लाइफ बढ़ानी है तो उसकी कॉइल और वेंट समय-समय पर साफ करते रहें. गंदी कंडेंसर कॉइल्स अक्सर फ्रिज के ज्यादा गर्म होने और कंप्रेसर के जल्दी खराब होने की वजह बनती हैं. अगर आप हर कुछ महीनों में कॉइल्स को साफ कर लें, तो फ्रिज की लाइफ काफी बढ़ सकती है.

फ्रिज के आस-पास जगह रखें

आपके फ्रिज को भी सही वेंटिलेशन की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही जैसे दूसरे कूलिंग वाले डिवाइस को होती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका रेफ्रिजरेटर लंबे समय तक चले, तो उसके पीछे और आसपास कम से कम 10 सेंटीमीटर की जगह जरूर छोड़ें. फ्रिज को ओवन, डिशवॉशर या सीधे धूप से दूर रखें, क्योंकि ऐसी गर्मी के कारण कम्प्रेशर ज्यादा मेहनत करता है. 

फ्रिज के डोर सील्स को सेफ रखें

अगर दरवाजे के गास्केट्स खराब या गंदे हो जाएं, तो ठंडी हवा धीरे-धीरे बाहर निकलने लगती है और इससे कम्प्रेसर को बार-बार काम करना पड़ता है. अपने फ्रिज की उम्र बढ़ाने के लिए सील्स को रेगुलर चेक करें. मजबूत सील्स ठंडी हवा को फ्रिज के अंदर बनाए रखती हैं और मोटर पर दबाव कम करती हैं.

फ्रिज को सही तरीके से भरें

अगर फ्रिज बहुत भरा हुआ होगा तो वेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं और हवा ठीक से पास नहीं हो पाती. वहीं अगर फ्रिज लगभग खाली होगा तो मोटर बार-बार चलती है और ज्यादा मेहनत करती है. इसलिए फ्रिज की लाइफ बढ़ाने के लिए इसका लोड बैलेंस रखें.

यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Tips: चमचमा उठेगा सालों पुराना फ्रिज, बस डीप क्लीनिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola