Fridge Cleaning Tips: चमचमा उठेगा सालों पुराना फ्रिज, बस डीप क्लीनिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Nov 2025 2:33 PM

विज्ञापन

फ्रिज की डीप क्लीनिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान (Photo- AI Generated)

Fridge Cleaning Tips: फ्रिज साफ करना सिर्फ सफाई रखने का मामला नहीं है. ये खाने की सेफ्टी, बदबू रोकने और फ्रिज को बढ़िया तरीके से चलाने के लिए भी जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने फ्रिज को अच्छे तरीके से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Fridge Cleaning Tips: आज हम सभी के घरों में फ्रिज होना आम बात है. इसके होने से खाने-पीने की चीजें कई दिनों तक फ्रेश रहती हैं. गर्मी हो या सर्दिया ये हर मौसम में चालू रहते हैं. लेकिन अगर इसकी सफाई सही तरीके से न की जाए तो इसमें कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं. फ्रिज साफ करना सिर्फ सफाई रखने का मामला नहीं है. ये खाने की सेफ्टी, बदबू रोकने और फ्रिज को बढ़िया तरीके से चलाने के लिए भी जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने फ्रिज को अच्छे तरीके से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

फ्रिज को अनप्लग करें और पूरी तरह खाली कर दें

सफाई शुरू करने से पहले फ्रिज का प्लग निकाल दें. इससे आपकी सेफ्टी भी बनी रहती है और दरवाजा खुले रहने पर बिजली की फालतू खपत भी नहीं होती. अब फ्रिज से सारी चीजें बाहर निकाल लें और जो सामान जल्दी खराब होता है, उसे आइस पैक वाले कूलर में रख दें. इसी मौके पर सारे सामान की एक्सपायरी डेट भी चेक कर लें और जो खराब हो गया हो, उसे फेंक दें.

शेल्फ और ड्रॉअर निकालकर साफ करें

धीरे-धीरे फ्रिज के अंदर से सारी निकलने वाली चीजें जैसे शेल्फ, बॉक्स और ड्रॉअर बाहर निकाल लें. कांच वाले हिस्सों को धोने से पहले थोड़ा कमरे के तापमान पर रहने दें, ताकि उनमें क्रैक न आए. हर पार्ट को गुनगुने पानी और हल्के साबुन से नरम स्पंज या कपड़े की मदद से अच्छी तरह धो लें. अच्छे से धोने के बाद इन्हें हवा में सूखने दें या कपड़े से पूरी तरह पोंछकर सूखा लें. अगर कहीं जिद्दी दाग या चिपचिपा गंदगी हो, तो इन पार्ट्स को बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगो दें.

फ्रिज के अंदर वाले हिस्से को साफ करें

फ्रिज के अंदर की सफाई के लिए हल्का-सा क्लीनिंग सॉल्यूशन यूज करें. इसके लिए आप बेकिंग सोडा और पानी का घोल या फिर हल्का डिश सोप भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अंदर की सभी दीवारें, फिक्स्ड शेल्फ और डोर सील अच्छी तरह पोंछ लें. कोनों और छोटी दरारों पर खास ध्यान दें, क्योंकि वहीं टुकड़े और गंदगी ज्यादा जमा होती है. ऐसे तेज कैमिकल या रगड़ने वाले टूल मत इस्तेमाल करें जो सतह को खराब कर सकते हैं.

सुखाएं और दोबारा सेट करें

जब सब कुछ अच्छी तरह साफ और सूख जाए, तो शेल्फ और ड्रॉअर वापस लगा दें. खाने वाले कंटेनर भी पोंछकर ही अंदर रखें. कोशिश करें कि एक जैसे सामान को एक साथ रखें, ताकि अगली बार सफाई करना आसान हो जाए.

यह भी पढ़ें: Fridge Tips: सालों पुराना फ्रिज भी चलेगा मक्खन की तरह, देगा जबरदस्त कूलिंग, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें: Fridge Tips: फ्रिज के एक कोने में रख दें जादुई सफेद पाउडर, सड़ी हुई गंध का मिटा देंगी नामोनिशान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola