पुरानी कार बेचने की कर रहे प्लानिंग? तो बस कर लें ये 5 काम, फिर ग्राहक खुद देंगे मुंह मांगा दाम

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 Aug 2025 6:47 PM

विज्ञापन

old car selling tips

Old Car selling Tips: कई लोग हैं जो अपनी पुरानी कार को बेच कर नई कार खरीदने की सोच रहे हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो फिर मनचाही कीमत पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख लें. इससे आपके कार का इंप्रेशन खरीददार पर अच्छा पड़ेगा और वह खुद आपको आपकी मनचाही कीमत देगा.

विज्ञापन

Old Car selling Tips: अगर आप अपनी पुरानी कार को बेचकर अच्छा-खासा पैसा वसूलने या फिर उसके बदले नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ “For Sale” का बोर्ड लगाना काफी नहीं होगा. पुरानी कार के बदले ग्राहक से मुंहमांगी कीमत लेने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. दरअसल, पुरानी कार बेचने से पहले अगर उसमें कुछ काम करवा लेते हैं, तो ग्राहक से मनचाही कीमत की डिमांड कर सकते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ छोटे-छोटे लेकिन असरदार काम, जो आपकी पुरानी गाड़ी की कीमत को बढ़ा सकते हैं.

कार की डीप क्लीनिंग और पॉलिशिंग

अगर आप अपनी पुरानी गाड़ी को बेचना चाहते हैं, तो ग्राहक को दिखाने से पहले उसकी अच्छे से सफाई कर दें. गाड़ी की सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी साफ डीप क्लीनिंग करवाएं. गाड़ी के डैशबोर्ड से लेकर सीट कवर और फ्लोर मैट तक, हर जगह की सफाई अच्छे से कर लें. या फिर किसी गाड़ी क्लीनिंग सेंटर में ले जाकर उसे साफ करवा लें. साफ और चमकती गाड़ी ग्राहकों पर अच्छा असर डालेगी.

जरूरी सर्विसिंग और छोटी-मोटी रिपेयर

गाड़ी ग्राहकों को दिखाने से पहले उसकी सर्विसिंग करवा लें. अगर आपकी गाड़ी में कोई छोटी-मोटी खराबी है, जैसे स्क्रैच, डेंट, लाइट की दिक्कत तो उसे पहले ठीक करवा लें. इसके अलावा ब्रेक ऑयल से लेकर इंजन ऑयल, कूलेंट,क्लच, ब्रेक और गियर सिस्टम की भी अच्छे से सर्विसिंग करा लें. साथ ही अगर गाड़ी की टायर घिस गई है तो फिर अच्छे वाले टायर लगवा दें. इस तरह की छोटी-छोटी मरम्मत आपके कार की कीमत बढ़ा सकती है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें

गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स जैसे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और सर्विस रिकॉर्ड को अपडेट रखें. गाड़ी के पूरे डॉक्यूमेंट्स ग्राहक का भरोसा जितने में काम आते हैं और डील भी जल्दी हो जाती है.

टेस्ट ड्राइव के लिए तैयार रहें

अगर ग्राहक टेस्ट ड्राइव के लिए कहे तो इससे पीछे न हटे. स्मूद ड्राइव और बिना शोर वाले इंजन का एक्सपीरियंस गाड़ी की कीमत आपके अनुसार कर सकती है.

सही प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग करें

कार बेचने के लिए सिर्फ एक ही जगह पर भरोसा न करें. लोकल डीलर से लेकर ऑनलाइन पोर्टल और सोशल मीडिया तीनों का इस्तेमाल करें. जिससे ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपकी कार के बारे में जान सकें.

10 लाख में 14 लोगों की सवारी, बड़े परिवार के लिए परफेक्ट है ये बड़ी गाड़ी

क्या आप भी इस तरह से बंद करते हैं AC? तो सुधर जाइए, वरना हजारों का एसी हो जाएगा कबाड़ा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola