OnePlus 13R हुआ सस्ता, Flipkart Buy Buy Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट का फायदा
Published by : Shivani Shah Updated At : 07 Dec 2025 12:56 PM
वनपल्स 13R
Flipkart Buy Buy Sale: फ्लिपकार्ट सेल में OnePlus 13R पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप इस मॉडल को सस्ते में खरीद सकते हैं. यहां जानिए ऑफर डिटेल्स.
Flipkart Buy Buy Sale: चाइनीज टेक कंपनी OnePlus भारत में अगले हफ्ते अपना नया किफायती मॉडल OnePlus 15R लॉन्च करने वाला है. OnePlus 15R भारत में 7,400mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला है, जो 100W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. वहीं, OnePlus 15R के आने से पहले OnePlus 13R की कीमत Flipkart Buy Buy Sale में काफी कम हो गई है. ऐसे में अगर आप भी काफी समय से OnePlus का बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर आपके पास अच्छा मौका है. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में.
OnePlus 13R पर कितने का मिल रहा डिस्काउंट
Flipkart Buy Buy Sale में OnePlus 13R के 12GB+256GB बेस वेरिएंट पर 15% तक की छूट मिल रही है, जिससे इस मॉडल की कीमत 44,999 रुपये से घटकर 38,235 रुपये हो गई है. इतना ही नहीं, अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको फ्लिपकार्ट 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट भी देगा. ऐसे में आप OnePlus 13R को आप बैंक डिस्काउंट के साथ 36,485 रुपये तक में खरीद सकते हैं.

मिल रहा एक्सचेंज ऑफर
OnePlus 13R को आप चाहे तो एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं. यानी कि पुराने मॉडल को एक्सचेंज करने पर आपको OnePlus 13R और भी सस्ते में मिलेगा. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने मॉडल के ब्रांड और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है. ऐसे में अगर आपका पुराना मॉडल अच्छे ब्रांड का है और उसकी कंडीशन अच्छी है, तो फिर आपको फ्लिपकार्ट अच्छा-खासा एक्सचेंज वैल्यू दे सकता है.
OnePlus 13R में क्या मिलेगा खासियत?
डिस्प्ले: OnePlus 13R में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है.
कैमरा: इसमें 50MP का मेन लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है.
प्रोसेसर: मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 का प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करेगा.
बैटरी: मॉडल में 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी दी गई है.
कैसे उठा सकते हैं फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर का फायदा?
फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने फ्लिपकार्ट ऐप पर जाएं. इसके बाद यहां OnePlus 13R सर्च करें. सर्च करते ही आपको OnePlus 13R के लिए जो ऑप्शन दिखाएं गए हैं, उस पर क्लिक कर दीजिए. क्लिक करते ही आपको प्राइस और बैंक डिस्काउंट वाला पेज मिल जाएगा. यहां आपको बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिखेगा. उस पर क्लिक करते ही आपको कई सारे कंपनी के ऑप्शन मिलेंगे, जहां आपको अपने पुराने मॉडल की कंपनी को सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपसे आपके पुराने मॉडल की कंडीशन के बारे में पूछा जाएगा, उस हिसाब से ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको आपके पुराने मॉडल पर कितना एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है, पता चल जाएगा. उसके बाद Confirm पर क्लिक कर आगे Buy Now के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. आपको एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल जाएगा.
क्या किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा?
हां, किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. हालांकि, किसी-किसी में ये सुविधा नहीं मिलती. इसलिए चेक जरूर कर लें.
Disclaimer: ऊपर दी गई डिस्काउंट की जानकारी फ्लिपकार्ट में दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने से पहले उस पर मिल रहे बैंक या किसी तरह के डिस्काउंट को अच्छे से चेक कर लें. क्योंकि, स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव हो सकता है. जिसकी जिम्मेदारी प्रभात खबर नहीं लेता.
यह भी पढ़ें: Flipkart Buy Buy Sale में लुढ़के Vivo T4 Ultra 5G के दाम, बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन खरीदने का बढ़िया मौका
यह भी पढ़ें: Flipkart Buy Buy Sale: हजारों रुपये सस्ता हुआ Oppo का दमदार फोन, मिलता है 6000mAh की बैटरी और सॉलिड कैमरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










