iPhone और Android यूजर्स के लिए यह गलती पड़ेगी भारी, FBI ने किया अलर्ट

FBI Alert / Ai Image
FBI ALERT: साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाये रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध टेक्स्ट मैसेज पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें.
FBI Alert: हाल ही में एफबीआई (FBI , Federal Bureau of Investigation) ने iPhone और Android यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की है, जिसमें Smishing टेक्स्ट यानी फिशिंग एसएमएस (Fishing SMS) से सावधान रहने को कहा गया है. FBI के अनुसार, साइबर अपराधी अब यूजर्स को झांसा देने के लिए नकली बैंक अलर्ट, डिलीवरी अपडेट और सिक्योरिटी नोटिफिकेशन भेज रहे हैं, जिससे उनकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है.
FBI Alert: क्या है Smishing और कैसे बढ़ा खतरा?
Smishing एक तरह की साइबर ठगी है, जिसमें हमलावर नकली SMS के जरिये यूजर्स को उनकी बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए गुमराह करते हैं. FBI का कहना है कि ये फर्जी संदेश देखने में असली लगते हैं और यूजर्स को जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने के लिए मजबूर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गूगल क्रोम ब्राउजर हुआ हैक, जानें पूरा मामला और सुरक्षित रहने का तरीका
FBI Alert: एफबीआई ने दी ये सुरक्षा सलाह
अनजान नंबरों से आए लिंक पर क्लिक न करें – किसी भी अज्ञात स्रोत से आए लिंक या अटैचमेंट को खोलने से बचें
बैंक या अन्य संस्थानों से डायरेक्ट संपर्क करें – यदि कोई संदिग्ध मैसेज प्राप्त हो, तो संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी सत्यापित करें
संदिग्ध मैसेज को रिपोर्ट करें – यदि कोई Smishing टेक्स्ट प्राप्त हो, तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें और डिलीट कर दें.
अपने डिवाइस को अपडेट रखें – स्मार्टफोन में हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट्स इंस्टॉल करें
2FA (Two-Factor Authentication) का इस्तेमाल करें – अपने बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को सक्रिय करें.
FBI Alert: कैसे करें बचाव?
Smishing अटैक से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सोशल इंजीनियरिंग ट्रिक्स को समझें और संदिग्ध टेक्स्ट मैसेज के झांसे में न आएं. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोई भी बैंक, गवर्नमेंट अथॉरिटी या कंपनी फोन पर आपकी निजी जानकारी नहीं मांगती, इसलिए ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करें और सतर्क रहें.
FBI Alert: सतर्क रहें यूजर्स
FBI की इस चेतावनी को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है क्योंकि Smishing हमले तेजी से बढ़ रहे हैं. साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाये रखने के लिए यूजर्स को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध टेक्स्ट मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए. अपने डेटा की सुरक्षा खुद करें और धोखाधड़ी से बचें.
यह भी पढ़ें: Android यूजर्स के लिए CERT-In जारी किया ALERT, ये स्टेप्स फॉलो कर साइबर अटैक से रहें सेफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










