गूगल क्रोम ब्राउजर हुआ हैक, जानें पूरा मामला और सुरक्षित रहने का तरीका

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jan 2025 4:27 PM

विज्ञापन

Google Chrome Browser Extensions Hacked

Google Chrome Browser Extensions Hacked : गूगल क्रोम ब्राउजर यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है. हाल ही में हैकर्स ने कुछ ब्राउजर एक्सटेंशन्स को हैक किया है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है. प्रभावित एक्सटेंशन्स में डेटा चोरी और 2FA बायपास करने का जोखिम है.

विज्ञापन

Google Chrome Browser Extensions Hacked: गूगल क्रोम ब्राउजर के एक्सटेंशन्स को बड़े साइबर हमलों का सामना करना पड़ा है. इससे यूजर्स के डेटा की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. इस हमले के जरिये हैकर्स पासवर्ड चोरी करने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को बायपास करने में सक्षम हो सकते हैं.

Google Chrome Browser Extensions Hacked: मामला क्या है?

साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबरहेवेन ने पिछले दिनों इस बाद की पुष्टि की कि उनका ब्राउजर एक्सटेंशन इस साइबर हमले का शिकार हुआ है. इसके अनुसार, हैकर्स ने गूगल क्रोम वेब स्टोर में एक नकली एक्सटेंशन (Privacy Policy Extension) अपलोड किया था, जिसे सुरक्षा समीक्षा के बाद स्वीकृत कर लिया गया था. इस एक्सटेंशन ने बाद में हैकर्स को एक्सटेंशन्स तक पहुंच प्राप्त करने की अनुमति दी.

Google Chrome Browser Extensions Hacked: ये एक्सटेंशन्स हुए प्रभावित

सिक्योरिटी प्लैटफॉर्म सिक्योर एनेक्स ने कम से कम 26 प्रभावित एक्सटेंशन्स की पहचान की है. इनमें AI Assistant-ChatGPT, Bard AI Chat Extension, VPNCity, VidHelper Video Downloader और GPT 4 Summary with OpenAI शामिल हैं.

Google Chrome Browser Extensions Hacked: हमला कैसे हुआ?

हैकर्स ने ब्राउजर एक्सटेंशन पब्लिशर्स को फिशिंग ईमेल भेजकर निशाना बनाया. ये ईमेल गूगल क्रोम वेब स्टोर डेवलपर सपोर्ट के नाम से भेजे गए थे. इनमें दावा किया गया था कि एक्सटेंशन को गूगल की पॉलीसियों का उल्लंघन करने की वजह से हटा दिया जाएगा. जब पब्लिशर्स ने इन ईमेल्स में दिये गए लिंक पर क्लिक किया, तो उन्हें एक नकली OAuth एप्लिकेशन से जोड़ा गया, जिससे हैकर्स ने एक्सटेंशन्स में खतरनाक कोड डालकर यूजर्स के डेटा और सेशन कुकीज तक ऐक्सेस पा लिये.

Google Chrome Browser Extensions Hacked: आप अपने सिस्टम को ऐसे रखें सुरक्षित

गूगल ने इस साइबर हमले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन निम्नलिखित कदमों से आपकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है :

  • असुरक्षित एक्सटेंशन्स हटाएं : प्रभावित एक्सटेंशन्स को तुरंत हटा दें और यदि संभव हो तो उन्हें फिर से डाउनलोड करें
  • सिस्टम स्कैन करें : एक भरोसेमंद एंटीवायरस सॉफ्टवेयर से अपने सिस्टम की पूरी जांच करें
  • 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें : हमेशा 2FA ऑन रखें और सिक्योरिटी-की का उपयोग करें
  • HTTPS का उपयोग करें : यह मैन-इन-द-मिडिल अटैक्स को रोकने में मदद करता है
  • परमिशंस लिमिटेड ही दें : एक्सटेंशन्स को केवल न्यूनतम आवश्यक अनुमतियां दें.

सेफ ब्राउजिंग हैबिट्स अपनाएं और एक्सटेंशन्स इंस्टॉल करते समय सतर्क रहें. अगर आपको किसी ईमेल या नोटिफिकेशन पर संदेह हो, तो बिना पुष्टि के उस पर कोई एक्शन न लें.

ALERT: कैश रिडीम करने के चक्कर में लग जाएगा चूना, SBI ने किया ग्राहकों काे अलर्ट

iPhone का लॉकडाउन मोड क्या है? कैसे बचाता है यह साइबर हमलों से?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola