बच्चे दीवारों पर ड्रॉइंग बनाते हैं? तो कागज-कलम छोड़िए, बच्चों के लिए Portronics लाया राइटिंग पैड, जानें कीमत
पॉर्ट्रोनिक्स रफपैड एलसीडी राइटिंग पैड (फोटो: portronics.india/Instagram)
Portronics ने बच्चों के लिए Ruffpad सीरीज के तीन LCD Writing Pads लॉन्च किए हैं. इसमें Teddy 8.5, Dino 8.5 और PupX 10 मॉडल शामिल हैं. बच्चे इन पर लिखने, ड्रॉइंग और हैंडराइटिंग की प्रैक्टिस कर सकते हैं. इनकी कीमत 499 रुपये से शुरू होती है.
अगर आपके बच्चों को भी ड्रॉइंग बनाने, लिखने या कुछ नया बनाने का शौक है, तो Portronics ने उनके लिए Ruffpad सीरीज के नए LCD Writing Pads लॉन्च किए हैं. इस सीरीज में Ruffpad Teddy 8.5, Ruffpad Dino 8.5 और Ruffpad PupX 10 शामिल हैं. इनमें 8.5 इंच और 10 इंच की स्क्रीन मिलती है. इन पैड्स पर बच्चे आसानी से ड्रॉइंग बना सकते हैं, लिख सकते हैं और हैंडराइटिंग की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं.
इसमें लिखने के बाद कागज की तरह नया पेज लेने की जरूरत नहीं पड़ती. एक बटन दबाते ही स्क्रीन पर लिखा हुआ पूरा कंटेंट मिट जाता है और इसे दोबारा यूज किया जा सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं इन पैड्स की कीमत और फीचर्स के बारे में.
Portronics Ruffpad Teddy 8.5 और Dino 8.5 के फीचर्स
Ruffpad Teddy 8.5 में 8.5 इंच की मल्टीकलर LCD स्क्रीन मिलती है. इसका डिजाइन टेडी बियर से इंस्पायर्ड है. इस पर बच्चे लिखने, ड्रॉइंग करने, डूडल बनाने और हैंडराइटिंग की प्रैक्टिस कर सकते हैं. स्क्रीन साफ करने के लिए इसमें वन-टैप इरेज बटन दिया गया है. वहीं, स्क्रीन-लॉक फीचर गलती से कंटेंट मिटने से बचाता है. डिवाइस को पावर देने के लिए रिप्लेसेबल CR2025 कॉइन-सेल बैटरी मिलती है.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन-भाई को दें काम आने वाले ये 5 बेस्ट टेक गिफ्ट्स, देखें पूरी लिस्ट
वहीं, Ruffpad Dino 8.5 में भी 8.5 इंच की स्क्रीन दी गई है, लेकिन इसका डिजाइन डायनासोर थीम पर बेस्ड है. इसमें भी बार-बार लिखने और ड्रॉइंग करने के साथ वन-टैप इरेज की सुविधा मिलती है. यह मॉडल रिप्लेसेबल CR2016 कॉइन-सेल बैटरी से चलता है.
दोनों मॉडल्स में नो-ब्लू-लाइट LCD स्क्रीन दी गई है. साथ ही, इनका वजन हल्का रखा गया है, जिससे इन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है.
Ruffpad PupX 10 के फीचर्स
Ruffpad PupX 10 इन तीनों में सबसे बड़ा मॉडल है. इसमें 10 इंच की मल्टीकलर LCD स्क्रीन मिलती है, जिसे पपी थीम और फ्लॉपी-ईयर हैंडल के साथ खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. बड़ी स्क्रीन का फायदा यह है कि बच्चों को लिखने, ड्रॉइंग करने और हैंडराइटिंग की प्रैक्टिस के लिए ज्यादा जगह मिल जाती है. इसकी राइटिंग सरफेस को बार-बार यूज किया जा सकता है और एक टैप में पूरी स्क्रीन साफ भी हो जाती है. यह बदलने वाली CR2025 कॉइन-सेल बैटरी पर चलता है और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चे इसे आसानी से अपने साथ ले जा सकें.
तीनों पैड्स की कीमत कितनी है?
अगर कीमत की बात करें तो Ruffpad Dino 8.5 सबसे सस्ता है. इसकी कीमत 499 रुपये है. इसके बाद Ruffpad Teddy 8.5 आता है, जिसकी कीमत 599 रुपये रखी गई है. वहीं, Ruffpad PupX 10 सबसे बड़ा मॉडल है और इसे 749 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ये सभी राइटिंग पैड Portronics की वेबसाइट के साथ-साथ Amazon, Flipkart और दूसरे ऑनलाइन और ऑफलाइन दुकानों पर भी मिल जाएंगे. कंपनी इन तीनों मॉडल के साथ 12 महीने की वारंटी भी दे रही है.
ये भी पढ़ें: Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा? स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर की कीमत आई सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए