Elon Musk की Starlink सेवा भारत में जल्द हो सकती है शुरू, सरकार ने भेजा Letter of Intent

Starlink Internet Services
Elon Musk की Starlink को भारत सरकार से मिला लेटर ऑफ इंटेंट, जल्द शुरू हो सकती हैं सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं. जानें Starlink की स्पीड, तकनीक और लॉन्च से जुड़ी अहम जानकारी.
एलन मस्क (Elon Musk) की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को भारत में सेवाएं शुरू करने की मंजूरी मिलने की राह अब और आसान हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने Starlink को “लेटर ऑफ इंटेंट” (LoI) जारी कर दिया है, जो किसी संभावित अनुबंध से पहले का एक अहम कदम माना जाता है.
क्या होता है लेटर ऑफ इंटेंट?
Letter of Intent यानी LoI एक औपचारिक दस्तावेज होता है, जो बताता है कि सरकार और कंपनी दोनों सेवा शुरू करने की दिशा में गंभीर हैं और आगे बातचीत के लिए तैयार हैं. यह अंतिम मंजूरी नहीं होता, लेकिन यह किसी भी बड़ी प्रक्रिया का अहम पड़ाव होता है.
पहले भी मिल चुका है LoI
Starlink से पहले भारत में Jio Satellite Communications और Eutelsat OneWeb को भी इसी तरह का LoI मिल चुका है. यानी Starlink अब इन कंपनियों की तरह भारतीय सैटेलाइट इंटरनेट स्पेस में अपनी जगह बना सकती है.
क्या है Starlink का लक्ष्य?
SpaceX के तहत चलने वाली Starlink को 2002 में Elon Musk ने लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य है दुनिया के हर कोने में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना, खासकर उन इलाकों में जहां सामान्य नेटवर्क पहुंच नहीं पाता. Starlink की खास बात यह है कि इसके उपग्रह Low Earth Orbit (LEO) में होते हैं- यानी जमीन से सिर्फ 550 किलोमीटर ऊपर, जबकि पारंपरिक सैटेलाइट्स 36,000 किलोमीटर दूर होते हैं. इससे तेज स्पीड और कम लेटेंसी मिलती है.
अब तक कितने सैटेलाइट?
Starlink के पास फिलहाल करीब 7,000 सैटेलाइट्स का नेटवर्क है, जिसे कंपनी भविष्य में 40,000 सैटेलाइट्स तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.
Starlink की स्पीड और कीमतें
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Starlink यूजर्स को 50 Mbps से 250 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है, जबकि प्रीमियम यूजर्स को 500 Mbps तक की स्पीड ऑफर की जाती है. हालांकि, भारत में Starlink प्लान्स की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
सरकार की इस सहमति के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही भारत के दूर-दराज इलाकों में भी सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा मिलना शुरू हो सकती है. इससे डिजिटल इंडिया मिशन को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी भारत के घर-घर में पहुंचाएंगे एलन मस्क का इंटरनेट, जियो स्टोर्स में मिलेगा स्टारलिंक का सामान
यह भी पढ़ें: Airtel के बाद Jio ने भी StarLink सर्विस देने के लिए Elon Musk की SpaceX से हाथ मिलाया
यह भी पढ़ें: India में X बना No.1 News App! Elon Musk ने दिया एक शब्द का धमाकेदार रिएक्शन
यह भी पढ़ें: मस्क के ‘गालीबाज’ ग्रॉक की गलतियों का जिम्मेवार कौन? कोई नियम-कानून है या नहीं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










