WhatsApp और Arattai को टक्कर दने के लिए एलन मस्क लेकर आए X Chat, फीचर्स ऐसे कि आप भी कहेंगे 'वाह'
Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Nov 2025 6:31 PM
X Chat
X Chat: Elon Musk ने X Chat लॉन्च किया है, जो X प्लेटफॉर्म के अंदर एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इसमें यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी को सबसे पहले रखा गया है. इसके फीचर्स में end-to-end encryption शामिल है, जिससे मैसेज और फाइल्स सेफ रहते हैं. आइए इसके सारे फीचर्स को जानते हैं.
एलन मस्क ने आधिकारिक तौर पर X Chat नाम का नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है. X Chat सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अंदर ही चलता है. यह नया सर्विस WhatsApp और Arattai जैसे मैसेजिंग ऐप्स को टक्कर देने के लिए लाया गया है. X Chat को इस तरह बनाया गया है कि लोग आसानी से आपस में बात कर सकें और चैट और डेटा पूरी तरह सेफ रहे. आइए आपको इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें बताते हैं.
X Chat के फीचर्स
X Chat में कई ऐसी एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं जो इसे बाकी मैसेजिंग ऐप्स से इसे अलग बनाते हैं. इसमें सभी मैसेज पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलता है, जिससे सिर्फ भेजने वाला और पाने वाला ही मैसेज पढ़ सकता है. यही सुरक्षा फीचर फाइल शेयरिंग पर भी लागू होता है, जिससे चैट और भी सेफ बन जाती है.
इसके अलावा, इसमें डिसअपियरिंग मैसेज भेजने का ऑप्शन है, जिससे मैसेज अपने आप गायब हो जाते हैं और चैट पर पूरा कंट्रोल यूजर के हाथ में रहता है. सबसे खास बात यह है कि WhatsApp की तरह इसमें डिलीटेड मैसेज का कोई निशान नहीं बचता. मैसेज पूरी तरह गायब हो जाता है, जिससे चैट एक्सपीरियंस साफ-सुथरा रहता है.
प्राइवेसी होगी टॉप नॉच
X Chat में यूजर की प्राइवेसी का खास ध्यान रखा गया है. इसमें आप चाहें तो अपनी चैट के स्क्रीनशॉट लेने का ऑप्शन ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे सेफ्टी और भी बढ़ जाती है. इतना ही नहीं, अगर कोई आपकी चैट का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करेगा तो उसका नोटिफिकेशन भी आपको मिल सकता है. ऐसा फीचर आपको Snapchat पर भी देखने को मिलता है. यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह ऐड-फ्री होगा और यूजर का डेटा ट्रैक भी नहीं करेगा, इसलिए प्राइवेसी को लेकर चिंता करने वालों के लिए यह और भी भरोसेमंद बन जाता है.
X Chat को कैसे करें यूज?
X Chat फिलहाल iOS और वेब पर X के DMs सेक्शन के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. बहुत जल्द इसका Android वर्जन भी आने वाला है, जिससे इसे इस्तेमाल करने वालों की संख्या और बढ़ जाएगी. एलन मस्क ने कुछ आने वाले फीचर्स का भी इशारा दिया है, जिनमें X Money शामिल है. इसका मकसद X को एक ऐसी ऑल-इन-वन ऐप बनाना है जहां यूजर अपनी कई जरूरतें एक ही जगह पूरी कर सकें.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आपको किसी ने Block किया है या नहीं, कैसे पता करें? ये 5 संकेत खोल देंगे सारे राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










