WhatsApp पर आपको किसी ने Block किया है या नहीं, कैसे पता करें? ये 5 संकेत खोल देंगे सारे राज
Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Nov 2025 6:10 PM
WhatsApp पर आपको किसी ने ब्लॉक तो नहीं कर दिया? ऐसे लगाएं पता
WhatsApp: आज के समय में लगभग हम सभी रोजमर्रा की बातचीत के लिए WhatsApp का यूज करते हैं, लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि कोई अचानक रिप्लाई करना बंद कर देता है या उसकी प्रोफाइल ही गायब लगने लगती है. ऐसे में दिमाग में यही सवाल आता है कि क्या उसने हमें ब्लॉक कर दिया है? यह पता करने के लिए कुछ संकेत और आसान तरीके हैं जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं.
WhatsApp: आज के टाइम में जब भी हमें फोटो, डॉक्यूमेंट्स, लोकेशन शेयर करना हो या रोजमर्रा की बातचीत करनी हो, तो हम फौरन WhatsApp यूज करते हैं. यह ऐप इतना यूजर फ्रेंडली है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे इस्तेमाल करते हैं. यह ऐप अब हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा कि कोई अचानक रिप्लाई करना बंद कर देता है या उसकी प्रोफाइल ही गायब लगने लगती है.
ऐसे में दिमाग में यही सवाल आता है कि क्या उसने हमें ब्लॉक कर दिया है? क्योंकि WhatsApp इस बारे में कोई सीधा नोटिफिकेशन नहीं देता, इसलिए पक्का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. हालांकि, कुछ छोटे-छोटे संकेत और आसान तरीके हैं जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको ब्लॉक किया गया है या नहीं. आइए जानते हैं कैसे.
लास्ट सीन’ या ‘ऑनलाइन’ स्टेटस का दिखाई देना बंद हो जाना
अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया है, तो आप उसका ‘लास्ट सीन’ या ‘ऑनलाइन’ स्टेटस नहीं देख पाएंगे. चाहे आप कितनी भी बार चेक कर लें, अगर ये लगातार गायब दिखता है, तो ये ब्लॉक होने का एक इशारा हो सकता है. लेकिन ध्यान रखें कोई भी अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में ‘लास्ट सीन’ छिपा सकता है, इसलिए इसे सिर्फ शुरुआती संकेत ही माना जाता है.
प्रोफाइल फोटो गायब होना या बदलकर भी न दिखना
अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो उसकी प्रोफाइल फोटो की जगह सिर्फ एक ग्रे आइकॉन दिखाई देगा. वो अपनी DP चाहे जितनी बार बदल ले, आपको कुछ भी अपडेट नहीं दिखेगा. अगर अचानक उसकी प्रोफाइल फोटो गायब हो जाए, तो ये भी एक बड़ा संकेत हो सकता है कि आपको ब्लॉक किया गया है.
WhatsApp Call का न लगना
अगर आपकी WhatsApp कॉल बार-बार नहीं लग रही और स्क्रीन पर सिर्फ ‘Calling’ दिखने के बाद अपने-आप कट जा रही है, तो ये इस बात का इशारा हो सकता है कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक कर दिया है. खासतौर पर तब, जब वो ऑनलाइन दिखता रहे लेकिन कॉल फिर भी कनेक्ट न हो. हालांकि ध्यान रहे, खराब इंटरनेट कनेक्शन की वजह से भी ऐसा अक्सर हो जाता है.
भेजे हुए मैसेज में सिर्फ एक टिक दिखना
अगर आपके मैसेज पर सिर्फ एक ही टिक दिख रहा है, तो ये सबसे साफ संकेतों में से एक है. आम तौर पर WhatsApp में एक टिक का मतलब होता है मैसेज भेज दिया गया है, दो ग्रे टिक का मतलब मैसेज सामने वाले के फोन तक पहुंच गया, और दो ब्लू टिक का मतलब उसने मैसेज पढ़ लिया. लेकिन अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो दूसरा टिक कभी नहीं दिखेगा क्योंकि आपका मैसेज उनके फोन तक पहुंचता ही नहीं.
Status Updates नहीं दिखना
अगर किसी ने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है, तो उसका स्टेटस आपको बिल्कुल भी नहीं दिखाई देगा. लेकिन ध्यान रखें, ये सिर्फ ब्लॉक की वजह से ही नहीं होता. कई लोग अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स बदल देते हैं, जिससे उनका स्टेटस सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही दिखता है. इसलिए दोनों ही कारण हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब नहीं करना पड़ेगा हर नंबर सेव, इस ट्रिक से WhatsApp पर भेजें किसी को भी सीधे मैसेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










