यूज के बाद गलती से भी सॉकेट में लगा न छोड़ें ये 5 डिवाइस, वरना जेब भी जलेगी और घर भी

Published by :Ankit Anand
Published at :29 Dec 2025 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Electricity Saving Tips

Electricity Saving Tips: इस्तेमाल के बाद अनप्लग कर दें ये डिवाइस

Electricity Saving Tips: हमारी आदत होती है कि कोई भी इलेक्ट्रिकल डिवाइस इस्तेमाल के बाद अक्सर उन्हें सॉकेट में लगा छोड़ देते हैं. लेकिन ऐसा करने से न केवल बिजली का बिल बढ़ता है, बल्कि आग का खतरा भी रहता है. इसलिए आज हम आपको बताते हैं वो 5 डिवाइस, जिन्हें हर बार इस्तेमाल के बाद अनप्लग करना जरूरी है.

विज्ञापन

Electricity Saving Tips: हमारी आदत होती है कि हम कोई भी डिवाइस इस्तेमाल करते हैं और उसे सॉकेट में लगा हुआ छोड़ देते हैं. लेकिन कुछ ऐसे डिवाइस होते हैं जिन्हें इस्तेमाल के बाद जरूर सॉकेट से निकल देना चाहिए. ज्यादातर लोग आग लगने के खतरे वाले अप्लायंसेज के बारे में तो जानते हैं, लेकिन यह कम ही सोचते हैं कि कुछ डिवाइस बिजली का बिल भी चुपचाप बढ़ा रहे होते हैं. इसलिए आज हम आपको उन डिवाइसों के बारे में बताने जा रहें जिन्हें आपको हर बार इस्तेमाल के बाद अनप्लग करना चाहिए, ताकि आप सेफ रहे और  बिजली की खपत भी कम हो.

इलेक्ट्रिक केतली (Electric Kettle)

अगर आप सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करते हैं, तो हर बार यूज के बाद उसे सॉकेट से निकालना जरूरी है. यह छोटा-सा डिवाइस आग लगने का खतरा बढ़ा सकता है और बंद रहने पर भी बिजली खींचता रहता है, इसलिए इसे “एनर्जी वैम्पायर” भी कहा जाता है.

रूम हीटर (Room Heater)

रूम हीटर या इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट इस्तेमाल के बाद या घर से बाहर निकलने से पहले जरूर सॉकेट से निकाल देने चाहिए. भले ही हीटर बंद हों, लेकिन अगर वे सॉकेट में लगे रहें और कोई इलेक्ट्रिकल खराबी हो जाए, तो आग लगने का खतरा बना रहता है. इसलिए इस्तेमाल के बाद इन्हें अनप्लग करना और घर को सेफ रखना सबसे बेहतर तरीका है.

मोबाइल चार्जर (Mobile Charger)

हममें से कई लोग फोन चार्ज होने के बाद भी चार्जर को सॉकेट में लगा छोड़ देते हैं. बिना फोन जुड़े होने के बावजूद सॉकेट में लगा चार्जर बिजली खींचता रहता है. इसे निकाल देने से यह फालतू खपत बंद हो जाती है और खराब तार या सर्किट की वजह से आग लगने का खतरा भी कम हो जाता है.

हेयर ड्रायर (Hair Dryer)

हेयर ड्रायर और दूसरे हीट स्टाइलिंग टूल्स को इस्तेमाल के बाद सॉकेट में लगा छोड़ना ठीक नहीं होता. जैसे किचन के डिवाइसों के साथ सावधानी जरूरी होती है, वैसे ही ये टूल्स भी खराब वायर या ज्यादा गर्म होने पर आग का खतरा पैदा कर सकते हैं. इसलिए सेफ रहने के लिए काम खत्म होते ही इन्हें हमेशा सॉकेट से निकाल देना बेहतर है.

टीवी और कंप्यूटर (TV and Computer)

अगर आप टीवी और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल में न होने पर भी सॉकेट में लगाए रखते हैं, तो यह भले ही झंझट भरा लगे, लेकिन अच्छी आदत है. ऐसे डिवाइस ज्यादा गर्म होने वाले डिवाइसों जितना बड़ा शॉर्ट सर्किट या आग का खतरा तो नहीं बनते, फिर भी थोड़ा रिस्क रहता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हें अनप्लग करने से बेवजह की बिजली खपत कम होती है, क्योंकि ये बंद रहने पर भी पावर खींचते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Extension Cords Safety Tips: इन 5 डिवाइस को भूल कर भी न लगाएं एक्सटेंशन कॉर्ड में, जरा सी गलती पड़ जाएगी भारी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola