Mobile Number को हथियार बनाकर Online Fraud पर लगेगी लगाम! ये है सरकार का प्लान
Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Jul 2025 2:04 PM
Cyber Fraud
आज के समय में मोबाइल नंबरों से बढ़े धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक प्रस्ताव रखा है. जिसके तहत नंबरों को वेरिफाई करने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा. इस प्लेटफॉर्म के जरिए बैंक, टेलीकॉम कंपनियां आदि नंबर को वेरिफाई कर सकेंगी.
साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में दूरसंचार विभाग ( DoT) ने मोबाइल नंबरों से होने वाले Online Fraud पर रोक लगाने के लिए साइबर सुरक्षा नियमों को और सख्त करने का प्रस्ताव रखा है. इसके लिए DoT एक नया मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन प्लेटफॉर्म (MNV प्लेटफॉर्म) ला सकता है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए टेलीकॉम कंपनियों से लेकर ई-कॉमर्स कंपनियां, वित्तीय संस्थाएं और बैंक जैसी संस्थाएं ग्राहकों के नंबर या पहचान को वेरिफाई कर सकेगी, ताकि ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे एक्टिविटी पर रोक लग सके.
UPI का नया फीचर, बिना बैंक अकाउंट के करें डिजिटल पेमेंट
MNV प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में विभाग
दूरसंचार विभाग द्वारा लाए जा रहे MNV प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों के मोबाइल नंबर को ऑनलाइन और रियल टाइम वेरिफाई किया जा सकेगा. इसका इस्तेमाल बैंक, टेलिकॉम कंपनियां, ई-कॉमर्स कंपनियां, डिजिटल लेनदेन करने वाले ऐप्स और वित्तीय संस्थाएं कर सकेंगी. हालांकि, इसके लिए उन्हें तय शुल्क (प्रति अनुरोध 3 रुपये) देना पड़ सकता है.
प्लेटफॉर्म के आने से मिल सकती है राहत
MNV प्लेटफॉर्म के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई किया जाएगा. जिससे पता लगाया जाएगा कि किसी व्यक्ति या कंपनी का मोबाइल नंबर दूरसंचार लाइसेंसधारी या किसी अधिकृत संस्था के डेटाबेस में उपलब्ध है या नहीं. उम्मीद की जा रही है कि इस पहल से ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी, स्कैम जैसे मामलों में कमी हो सकती है.
दूरसंचार विभाग ने अपने इस प्रस्ताव पर 30 दिनों के अंदर कंपनियों,आम जनता और अन्य संस्थाओं को सुझाव देने को कहा है. जिसके बाद ही इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा. ऐसे में अगर दूरसंचार विभाग इस नए प्लेटफॉर्म को लेकर आती है , तो आज के समय में हो रहे ऑनलाइन धोखाधड़ी से थोड़ी राहत मिल सकती है. यह प्लेटफॉर्म साइबर सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










