Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इस प्लान में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा के साथ ₹50 कैशबैक, जानें कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Jun 2025 11:32 AM
जियो रिचार्ज प्लान
Jio Recharge Plan: प्रीपेड यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान पेश किया है. इस प्लान में शानदार बेनेफिट्स के साथ कैशबैक की सुविधा भी मिल रही है. आज हम आपको बताएंगे इस प्लान की कीमत कितनी है और इसके तहत आपको कौन-कौन से फायदे मिलेंगे. आइए जानते हैं.
Jio Recharge Plan: अगर आप भी जियो का सिम इस्तेमाल करते है तो आपके लिए बढ़िया खबर है. कंपनी ने एक शानदार रिचार्ज प्लान पेश किया है जो न केवल शानदार फायदे देता है बल्कि कैशबैक का लाभ भी देता है. जियो का यह एकमात्र ऐसा प्लान है जिसमें कैशबैक की सुविधा दी जा रही है.इस प्लान में ₹50 के कैशबैक के अलावा और क्या-क्या फायदे मिलेंगे आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.
Jio का ₹1028 वाला प्लान
रिलायंस जियो के ₹1028 के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जा रही है. डाटा, कॉलिंग और SMS के अलावा इस प्लान में जियो अनलिमिटेड ऑफर का लाभ भी शामिल है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडीटी वाले इस प्लान के साथ JioHotstar का एक्सेस और 50GB फ्री AI क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है.
यह भी पढ़े: Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू
इस प्लान की वैलिडीटी की बात करें तो यह प्रीपेड प्लान कुल 84 दिनों की वैधता के साथ आता है. रोजाना 2GB डेटा के हिसाब से इस रिचार्ज प्लान में कुल 168GB हाई स्पीड डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं जो इसे और अधिक उपयोगी बनाते हैं.
इतना ही नहीं, रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 3 महीने की Swiggy One Lite सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी इस प्लान के द्वारा दे रहा है जिसके तहत यूजर्स को ₹600 तक के लाभ मिलेंगे. Swiggy के इन बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान पर ₹50 का कैशबैक भी मिलेगा. इतना ही नहीं, इस रिचार्ज प्लान के साथ जियो क्लाउड और जियो टीवी का एक्सेस भी यूजर्स को दिया जाएगा.
क्या एयरटेल के पास भी है कोई कैशबैक वाला प्लान?
एयरटेल की बात करें तो कंपनी की ओर से प्रीपेड यूजर्स को फिलहाल किसी भी तरह का कैशबैक प्लान नहीं मिलता है लेकिन जियो के ₹1028 प्लान की टक्कर में एयरटेल का ₹1029 वाला प्लान जरूर मौजूद है. इस प्लान में यूज़र्स को रोजाना 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है. 84 दिनों की वैलिडीटी वाले इस प्लान में JioHotstar मोबाइल, स्पैम अलर्ट और फ्री हेलोट्यून (हर 30 दिन में एक बार) जैसे लाभ तीन महीने तक मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: 400 रुपये में 400GB डेटा, BSNL की फ्लैश सेल खत्म होने से पहले अभी लपक लें यह डील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










