7 हजार की रेंज में आया 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, Flipkart Diwali Sale में बड़ी डील

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :14 Oct 2025 3:52 PM
विज्ञापन
Motorola G06 Power

फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला G06 पावर की कीमत घटी

Flipkart Diwali Sale: अगर आप भी 10 हजार रुपये से कम में स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी हो, तो फिर Motorola G06 Power आपके लिए जबरदस्त डील है. Flipkart की दिवाली सेल में इस मॉडल पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप इस फोन को 10 हजार से कम में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Flipkart Diwali Sale: अगर आप भी अपने मम्मी-पापा के लिए एक ऐसा फोन लेना चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी हो और बजट में 10 हजार रुपये से कम हो, तो फिर ये खबर आपके लिए है. हम आपको आज एक ऐसे फोन के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें 7000mAh बैटरी है और उसकी कीमत भी 10 हजार रुपये से कम है. दरअसल, Flipkart Diwali Sale में स्मार्टफोन्स पर धाकड़ डील्स चल रही है. ऐसे में Motorola G06 Power भी जबरदस्त डिस्काउंट फ्लिपकार्ट दे रहा है. जिससे इसकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम हो जाती है. आइए जानते हैं इस डील के बारे में.

Motorola G06 Power पर मिल रहा 25% तक का डिस्काउंट

Motorola G06 Power पर Flipkart 25% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिससे इस मॉडल की कीमत 9,999 रुपये से कम हो कर 7,499 रुपये हो गई है. इसके साथ ही SBI, Axis, HDFC और Kotak बैंक कार्ड पर 300 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे इस मॉडल कॉ आप 7,199 रुपये में खरीद सकते हैं. ऐसे में 10 हजार रुपये के अंदर ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Motorola G06 Power में क्या मिलते हैं फीचर्स?

Motorola G06 Power में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. मॉडल के बैक पैनल में 50MP रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 4GB रैम और 64GB का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. इस मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके अलावा मॉडल IP64 रेटिंग से लैस है. जिससे फोन पानी के कुछ छींटों को झेल सकता है.

5 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये जबरदस्त ईयरबड्स, साउंड क्वालिटी ऐसा कि महंगे वाले भी पड़ जाएंगे फीके

बड़ी स्क्रीन वाली Smart TV के लुढ़के दाम, Flipkart Diwali Sale में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, फौरन चेक करें डील्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola