5 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये जबरदस्त ईयरबड्स, साउंड क्वालिटी ऐसा कि महंगे वाले भी पड़ जाएंगे फीके
Published by : Ankit Anand Updated At : 14 Oct 2025 12:28 PM
Earbuds under rs 5000
Earbuds Under ₹5000: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल जारी है. अगर आप भी इस सेल में 5000 रूपए के अंदर एक नया ईयरबड्स लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए एक लिस्ट तैयार कर के लाएं. इनमें वनप्लस, रियलमी और कई दूसरे बेहतरीन ऑप्शन हमनें ऐड किए हैं.
Earbuds Under ₹5000: फेस्टिव सीजन का मौसम चल रहा है और कई लोग इस मौसम में चल रहे सेल का जमकर फायदा उठा रहे हैं. मोबाइल, ईयरबड्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर एक से बढ़ कर धमाकेदार ऑफर चल रहे हैं. अगर इस सेल में आप अपने या अपनों के लिए एक बढ़िया ईयरबड्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिलहाल आपके पास बढ़िया मौका. आज हम आपके लिए ईयरबड्स के 5 शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं जो साउंड क्वालिटी से लेकर बैटरी बैकअप तक सारे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. आइए एक नजर डालते हैं लिस्ट पर…
OnePlus Buds 4
OnePlus Buds 4 भी कम कीमत में एक बढ़िया ऑप्शन हैं. इनमें आपको 11mm के डुअल ड्राइवर्स मिलते हैं, जो Buds Pro 3 जैसे हाई-एंड ईयरबड्स में दिए गए हैं. साथ ही ये Hi-Res ऑडियो, एडैप्टिव ANC, डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, Bluetooth 5.4 सपोर्ट और सिर्फ 47ms की लो-लेटेंसी के साथ आते हैं. बैटरी की बात करें तो ये ईयरबड्स करीब 45 घंटे तक चलते हैं, जबकि सिर्फ बड्स में 11 घंटे तक का बैकअप मिलता है. फिलहाल फ्लिपकार्ट पर ये ईयरबड्स सिर्फ आपको 5,299 रुपये में मिल रहा है.

Redmi Buds 6
Redmi Buds 6 आपको साउंड, फीचर्स और बिल्ड क्वालिटी का परफेक्ट बैलेंस देते है, जो डेली यूज में काफी काम का है. इन ईयरबड्स में हाइब्रिड ANC और इंटेलिजेंट नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इनका फायदा यह है कि कॉल या म्यूजिक सुनते समय आवाज एकदम क्लियर मिलती है. इसके अलावा, आपको इसमें 42 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है यानी ये लंबे समय तक आराम से चलते हैं. अमेजन पर फिलहाल इसकी कीमत 2,799 रुपये है.

JBL Tune Beam 2
लिस्ट में अगला हमनें JBL Tune Beam 2 को रखा है. यह कम कीमत में कई शानदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी, कई कलर ऑप्शंस और एडेप्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) जैसे फीचर्स मिलते हैं. आराम के मामले में भी ये ईयरबड्स काफी बेहतर हैं. इसके अलावा, JBL हेडफोन्स ऐप की मदद से आप टच कंट्रोल, साउंड मोड बदलना और EQ सेटिंग्स एडजस्ट करके अपनी पसंद के हिसाब से साउंड ट्यून कर सकते हैं. अमेजन पर फिलहाल ये ईयरबड्स 4,999 रुपये का मिल रहा है.

CMF Buds Pro 2
CMF Buds Pro 2 बजट रेंज में एक प्रीमियम फीचर्स लेकर आते हैं. इनका डिजाइन कुछ हद तक Apple AirPods जैसा है. हल्के और स्टेम-स्टाइल वाले ये ईयरबड्स कानों में आराम से फिट हो जाते हैं. इसके साथ आने वाला केस भी काफी कमाल का है, जिसमें स्मार्ट डायल दिया गया है जो कई तरह के फंक्शन देता है और आपको एक कस्टमाइज्ड लिसनिंग एक्सपीरियंस भी देता है. फ्लिपकार्ट पर फिलहाल इसकी कीमत 3,199 रुपये है.

Realme Buds Air 7 Pro
Realme Buds Air 7 Pro भी एक किफायती और बढ़िया ऑप्शन है. इसका फिटिंग काफी आरामदायक है और इसमें आपको IP55 वॉटर रेजिस्टेंस भी मिलता है, जिससे इसे वर्कआउट या रोजमर्रा के यूज के लिए एकदम बेहतर है. 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ और दमदार नॉइज कैंसलेशन फीचर के साथ, ये ईयरबड्स उन यूजर्स के लिए परफेक्ट हैं जो लंबी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. फिलहाल अमेजन पर इसे सिर्फ 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 15 हजार में चाहिए बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन? तो Flipkart Diwali Sale में ये है बेस्ट ऑप्शंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










