30 दिनों की वैलिडिटी वाले इस जियो रीचार्ज में झमाझम बरसेगा डेटा, मिलेंगे कई फायदे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Mar 2024 8:03 PM
Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के एक ऐसे प्लान की जानकारी हम आपके लिए लेकर आये हैं, जिसमें यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही और फायदे भी-
30 Days Jio Recharge Plan: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई तरह के रीचार्ज प्लान्स हैं. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के आधार पर अपने लिए इनमें से मुफीद प्लान चुनते हैं. जियो समय – समय पर नये रीचार्ज प्लान्स पेश करती है. आज हम आपके लिए लेकर आये हैं जियो के एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी, जिसमें यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. 200 रुपये से सस्ते जियो के इन रीचार्ज प्लान्स के फायदे हैं कमाल, देखें
30 दिनों की वैलिडिटी वाले जियो रीचार्ज में क्या मिलता है?
रिलायंस जियो का यह किफायती प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. बस यही नहीं, इस प्लान के साथ जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस और OTT प्लैटफॉर्म्स के बेनिफिट्स के साथ और भी कई फायदे भी मिल जाते हैं. Airtel की टेंशन बढ़ा रहा JIO का यह जादुई प्लान, बेनिफिट्स बड़ा कमाल
30 दिनों की वैलिडिटी वाले जियो रीचार्ज की कितनी कीमत है?
अगर आप जियो यूजर हैं और यह प्लान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस प्लान की कीमत 296 रुपये रखी गई है. इस प्लान से रीचार्ज कराने पर यूजर को कुल 25GB डेटा का फायदा मिलता है. इस प्लान में डेली डेटा की कोई लिमिट नहीं है. इस डेटा का इस्तेमाल आप पूरी वैलिडिटी के दौरान कभी भी और कैसे भी कर सकते हैं. Jio के बेस्ट एन्युअल रीचार्ज प्लान्स, बेनिफिट्स गिनते थक जाएंगे आप
अनलिमिटेड 5जी का फायदा
Jio की तरफ से पेश किये जाने वाले इस प्लान में 1 महीने यानी पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के साथ जियो यूजर्स को JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity जैसे कई प्लैटफॉर्म्स के फायदे भी मिल जाते हैं. यही नहीं, इस प्लान से रीचार्ज कराने पर प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. जियो वेलकम ऑफर के तहत इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी का फायदा भी मिलता है. इसके लिए आपके पास 5G फोन होना जरूरी है. 20, 24, 28 दिन के रीचार्ज का झंझट अब भूल जाइए, Jio के इस कैलेंडर प्लान के फायदों पर फिदा हो जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










