200 रुपये से सस्ते जियो के इन रीचार्ज प्लान्स के फायदे हैं कमाल, देखें

Updated:
विज्ञापन
Jio Recharge Plan

Jio Cheapest Recharge Plans Discontinued

Jio Recharge – हम आपको रिलायंस जियो के उन रीचार्ज प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है और इनमें डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

Jio Recharge Plans Cheaper Than Rs 200 : मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने सस्ते रीचार्ज प्लान्स के दम पर अपने यूजर्स के बीच खास पहचान बनायी है. आज के समय में जियो यूजर्स के पास रीचार्ज के लिए इतने सारे ऑप्शंस मौजूद हैं जो उन्हें अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सहूलियत देते हैं.

रिलायंस जियो के यूजर अगर आप भी हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको रिलायंस जियो के उन रीचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी कीमत कंपनी ने 200 रुपये से कम रखी है और इनमें कई तरह के डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स भी मिलते हैं. ये रीचार्ज प्लान्स उन बायर्स के लिए सही हो सकते हैं, जो किफायती प्लान की तलाश में हैं. Airtel की टेंशन बढ़ा रहा JIO का यह जादुई प्लान, बेनिफिट्स बड़ा कमाल

Jio Rs 149 Plan
रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला रीचार्ज प्लान कंपनी का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान है. इस प्लान में प्रतिदिन 1GB डेटा का फायदा मिलता है. यह प्लान खरीदने पर यूजर्स को पूरे 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान से रीचार्ज कराने पर जियो यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना के हिसाब से 100 SMS और कई जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. ऐप्स की इस लिस्ट में JioTV, Jio Cinema और Jio Cloud शामिल हैं. Jio के बेस्ट एन्युअल रीचार्ज प्लान्स, बेनिफिट्स गिनते थक जाएंगे आप

Jio Rs 179 Plan
जियो का यह रीचार्ज प्लान खरीदने पर पूरे 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान से रीचार्ज कराने पर यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डेटा का फायदा मिल जाता है. यही केवल नहीं, यह प्लान जियो यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के बेनिफिट्स देता है. इस प्लान से रीचार्ज पर आपको JioTV, Jio Cinema और Jio Cloud का फ्री ऐक्सेस मिल जाता है. Jio का सुपरहिट प्लान, 5 रुपये से कम खर्च पर अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का फायदा

Jio Rs 199 Plan
अगर आपकी डेली डेटा की जरूरत 1GB से अधिक है, तो यह प्लान आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. इस प्लान से रीचार्ज कराने पर यूजर्स को 23 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है. इन 23 दिनों में जियो यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है. यहीं नहीं, इस प्लान के साथ ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन के हिसाब से 100 SMS का फायदा मिल जाता है. इस प्लान में JioTV, Jio Cinema और Jio Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. 200 से कम का यह एयरटेल रीचार्ज प्लान देता है 30 दिन की वैलिडिटी, फ्री टॉकटाइम और 3GB डेटा

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola