ChatGPT दे रहा क्रिसमस सरप्राइज, सैंटा क्लॉस के साथ एनिमेटेड वीडियो बनाने के लिए बस एक इमोजी काफी
Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Dec 2025 11:39 AM
चैटजीपीटी क्रिसमस सरप्राइज
ChatGPT Christmas Surprise: क्रिसमस पर खास चैटजीपीटी अपने यूजर्स को सैंटा क्लॉस के साथ एनिमेटेड वीडियो बना कर दे रहा है. इसके लिए यूजर्स को बस एक गिफ्ट वाली इमोजी प्रॉम्प्ट के रूप में सेंड करना है.
ChatGPT Christmas Surprise: दो दिन बाद क्रिसमस है और हर कोई अपने-अपने खास लोगों को क्रिसमस गिफ्ट्स देने की तैयारी में लगे हैं. ऐसे में OpenAI के CEO सेम ऑल्टमैन भी अपने ChatGPT यूजर्स के लिए खास क्रिसमस गिफ्ट लेकर आए हैं. CEO सेम ऑल्टमैन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने “यह एक छोटी सी हिंट है और इसके साथ गिफ्ट (🎁) वाली इमोजी दी है. दरअसल, ये इमोजी ChatGPT का एक क्रिसमस स्पेशल प्रॉम्प्ट है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स अपना कस्टमाइज क्रिसमस वीडियो बनाने के लिए कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी क्रिसमस वीडियो बनाना चाहते हैं, तो फिर यहां जानिए आप इस इमोजी प्रॉम्प्ट के जरिए वीडियो कैसे बना सकते हैं.
एक इमोजी से कैसे बना सकते हैं वीडियो?
अगर आप भी क्रिसमस वीडियो बनाना चाहते हैं, तो आप को बस ChatGPT पर जाकर चैट बॉक्स में गिफ्ट वाली इमोजी (🎁) टाइप कर सेंड करना है. इसके बाद चैटजीपीटी आपसे आपकी एक सेल्फी मांगेगा या फिर सेल्फी क्लिक करने का ऑप्शन देगा. ऐसे में आपके सेल्फी अपलोड करते ही ChatGPT ओपनएआई के वीडियो जेनरेशन टूल Sora को आपका क्रिसमस वीडियो बनाने के लिए रिक्वेस्ट भेजेगा. इसके बाद Sora आपके लिए एक छोटा, पर्सनलाइज़्ड क्रिसमस वीडियो बना कर आपको देगा. बता दें, Sora आपकी पिछले इंटरैक्शन के आधार पर वीडियो तैयार कर आपको देगा.
क्या होता है वीडियो में?
इस छोटे से वीडियो में Sora आपके साथ एनिमेटेड सैंटा क्लॉस को दिखाएगा, जो आपके पूरे साल के इंटरैक्शन के आधार पर मजेदार अंदाज में आपको तोहफा देगा. अगर सैंटा क्लॉस खुश हुआ, तो वो आपको अच्छा बच्चा बताकर आपकी पसंद का गिफ्ट देगा. अगर सैंटा क्लॉस मजाकिया मूड में है, तो वो आपको बदमाश बोल कर आपको कोई बेकार सा तोहफा देगा. खास बात तो ये है कि सैंटा क्लॉस का मूड और गिफ्ट सब Sora खुद डिसाइड कर रहा है, इस पर यूजर्स का किसी तरह का कंट्रोल नहीं है.

एक अकाउंट से बनेगा सिर्फ एक वीडियो
ChatGPT का इस नये फीचर का इस्तेमाल फिलहाल यूजर्स एक ही बार कर सकते हैं. यानी कि एक अकाउंट से सिर्फ एक ही वीडियो बनेगा. न्यू चैट ओपन करने पर भी पुराना बना हुआ वीडियो ही दिखाई देगा. हालांकि, भले यूजर्स सिर्फ एक ही वीडियो बना सकते हैं, लेकिन ये क्रिसमस को मजेदार बना रहा है.
यह भी पढ़ें: ChatGPT Adult Mode: 2026 में आयेगा फ्लर्टिंग और एडल्ट फीचर्स वाला नया चैटबॉट
यह भी पढ़ें: Grok चैटबॉट को बेहतर बनाने के लिए Elon Musk ने निकाली xAI के लिए इंजीनियरों की भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










