ये कैसा सवाल पूछ लिया ChatGPT से भाई! जवाब देते-देते बौखला गया AI, देखें वीडियो

Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Oct 2025 2:38 PM

विज्ञापन

ChatGPT को इस सवाल का जवाब देने में छूट गए पसीने

ChatGPT लगभग हर सवाल का जवाब दे देता है. कितना भी जटिल सवाल पूछो वो तुरंत जवाब देता है. लेकिन एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब खुद ChatGPT के पास भी नहीं है. जवाब न होना तो ठीक है, लेकिन ये सवाल सुनते ही चैटबॉट हड़बड़ा जाता है मानो सिस्टम ही हैंग हो गया हो.

विज्ञापन

आजकल जिधर देखो उधर ChatGPT का बोल बाला है. पहले किसी सवाल का जवाब जानना होता था तो लोग बोलते थे ‘गूगल कर लो’ लेकिन अब बोलते हैं ‘ChatGPT से पूछ लो.’ इसमें कोई दोराय नहीं है कि जब से ChatGPT हमारी जिंदगी में आया है, तब से हमारे ढेर सारे जटिल काम आसान हो गए हैं. चाहे ईमेल लिखवाना हो या मैथ्स का कोई सवाल जानना हो या कोडिंग ही क्यों न करवाना हो, ये सारे जवाब चुटकियों में दे देता है.

कभी-कभी तो लगता है इसके पास सारे सवालों का जवाब है, लेकिन ऐसा है नहीं. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ChatGPT से एक सवाल पूछा है, जिसका जवाब देने में चैटजीपीटी के भी पसीने छूट गए. जवाब तो छोड़िए, ये सवाल सुनते ही ChatGPT थोड़ा गड़बड़ा जाता है, जैसे सिस्टम ही हैंग हो गया हो. आइए आपको भी बताते है आखिर वो सवाल है क्या.

जवाब देने में ChatGPT को याद आई नानी

इंस्टाग्राम पर simplifiedsd नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में एक शख्स ने ChatGPT से ऐसा सवाल पूछा गया जिसका जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए. सवाल था- ‘Is there a seahorse emoji?’ यानी ‘क्या सीहॉर्स का इमोजी होता है?’ हमने भी ये सवाल ChatGPT से पूछा, उसने झटपट जवाब दिया- ‘हां! Seahorse नाम का एक इमोजी है. इतना कहते ही वो इमोजी भी आपको दिखाएगा. 

लेकिन इसके बाद चैटबॉट कुछ समझ ही नहीं पाता. खुद ही कहने लगता है, ‘रुकिए, गलती हो गई! ये तो ड्रैगन है.’ अब आप सोचते हैं कि चलो, पहली बार गलती हुई होगी, अगली बार सही जवाब देगा, लेकिन जवाब देखकर आप फिर हैरान रह जाते हैं. दोबारा वो इमोजी दिखता है लेकिन फिर वो खुद बोलता है ‘नहीं, ये तो मछली है.’ वो बार बार ऐसा ही करता रहता है.

अंत में जाकर वो कहता है, ‘If you’re wondering: yes, there really is a seahorse emoji, and it looks like this माने ‘हां सीहॉर्स का इमोजी होता है और वो कुछ इस तरह से दीखता है.’ इतना कहते ही फिर से वो ड्रैगन का इमोजी दिखता है. और आखिर में कहता है- ‘I’m done’ यानी मेरे ‘बस का ये सवाल नहीं है.’

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: क्या दिमाग को सुस्त बना रहा है ChatGPT? MIT की नयी रिपोर्ट पढ़कर हिल जाएंगे आप

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola