ChatGPT से अब मुफ्त में पूछें अपनी आवाज में सवाल, फ्री यूजर्स के लिए आया एडवांस्ड वॉयस फीचर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Feb 2025 7:32 PM

विज्ञापन

ChatGPT Advanced Voice Mode Free / AI Image

ChatGPT Advanced Voice Mode Free: ध्यान रखें कि फ्री यूजर्स को यह फीचर सीमित प्रयासों (2-3 बार) के लिए मिलेगा. यानी आप दिन में कुछ बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अनलिमिटेड ऐक्सेस के लिए पेड वर्जन लेना होगा.

विज्ञापन

ChatGPT Advanced Voice Mode Free: अगर आप भी टेक्स्ट टाइप करने में आलस करते हैं या तेजी से जवाब चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब फ्री यूजर्स भी ChatGPT के वॉयस फीचर का मजा ले सकते हैं. इसका मतलब है कि अब आप बिना टाइप किये, सिर्फ बोलकर ChatGPT से बातचीत कर सकते हैं. चलिए, इस फीचर के बारे में आसान भाषा में जानते हैं.

Advanced Voice Mode क्या है?

ChatGPT का Advanced Voice Mode एक नई और दमदार सुविधा है, जिससे आप AI से नैचुरल तरीके से बातचीत कर सकते हैं. यह फीचर आपकी आवाज को तेजी से समझता है और तुरंत जवाब देता है, जिससे बातचीत और भी रोचक और इंटरैक्टिव हो जाती है. यह खासकर उन लोगों के लिए शानदार है, जो टाइप करने से बचना चाहते हैं या जो ज्यादा सहज बातचीत करना पसंद करते हैं.

OpenAI की तरफ से एक पहल की शुरुआत की गई थी. इसमें यूजर्स 10 मिनट के लिए Advance Voice Mode का इस्तेमाल कर सकते थे. इसके तहत यूजर्स को फ्री में भी इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई थी. कंपनी की तरफ से अभी तक ये साफ करना रह गया है कि यूजर्स को कितने मिनट के लिए इसे फ्री में यूज करने की अनुमति दी जाएगी. प्लस यूजर्स के लिए इसे यूज करना ज्यादा आसान होगा.

मिलेगा लिमिटेड ऐक्सेस

ध्यान रखें कि फ्री यूजर्स को यह फीचर सीमित प्रयासों (2-3 बार) के लिए मिलेगा. यानी आप दिन में कुछ बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अनलिमिटेड ऐक्सेस के लिए पेड वर्जन लेना होगा. फिर भी, यह शानदार मौका है नयी टेक्नोलॉजी को फ्री में आजमाने का.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola