ePaper

Chandra Grahan 2025: कब, कहां और कैसे देखें साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?

Updated at : 07 Sep 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 LIVE Streaming Tips

चंद्र ग्रहण 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें

Chandra Grahan 2025 Live Streaming: इस 7 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है. रात 9.56 बजे से ही चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा और रात 11 बजे पूर्ण चंद्र ग्रहण लग जाएगा. इस दौरान आसमान लाल और ऑरेंज रंग में नजर आएगा. ऐसे में अगर आप भी इस चंद्र ग्रहण को देखना चाहते हैं, तो फिर यहां जानिए कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025 Live Streaming: 7 सितंबर की रात को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत समेत अन्य देशों में भी दिखाई देने वाला है. चंद्र ग्रहण पर आसमान में लाल चांद, जिसे Blood Moon के नाम से जाना जाता है, दिखाई देगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण 82 मिनट तक रहेगा. इस दौरान चांद की सतह लाल-नारंगी रंग में नजर आएगी. ऐसे में कई लोग ऐसे हैं, जो इस चंद्र ग्रहण को देखना चाहेंगे. ऐसे में यहां जानिए आप चंद्र ग्रहण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

भारत में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

  • सूतक काल: दोपहर 12:19 बजे
  • ग्रहण की शुरुआत: 9:56 बजे
  • पूर्ण ग्रहण: रात 11:00 बजे
  • ग्रहण का चरम (Maximum Eclipse): रात 11:41 बजे
  • पूर्ण ग्रहण समाप्त होगा: सुबह 12:22 बजे
  • पूरी घटना खत्म होगी: सुबह 1:26 बजे तक

यह पूरी घटना लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगी. लेकिन पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि 82 मिनट होगी. ग्रहण के प्रत्येक चरण को उन क्षेत्रों के दर्शक एक साथ देख सकेंगे जहां चांद दिखाई देगा.

पूर्ण चंद्रग्रहण को सुरक्षित रूप से कैसे देखें

  • चंद्र ग्रहण को सीधे आंखों से देखना बिल्कुल सुरक्षित है.
  • किसी स्पेशल चश्मे या उपकरण के भी आप चंद्र ग्रहण देख सकते हैं.
  • बेहतर अनुभव के लिए खुले आसमान और बिना प्रदूषण वाले क्षेत्र में देखें.
  • दूरबीन या टेलीस्कोप से देखने पर चांद के रंग और डिटेल्स और भी साफ दिखाई देंगे.

अगर आसमान साफ न हो तो ऑनलाइन देखें?

अगर आपके शहर में आसमान साफ न हो या आप अच्छे से चंद्र ग्रहण नहीं देख पाएंगे तो उसके लिए आप:

  • YouTube पर Virtual Telescope Project चैनल पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं.
  • TimeandDate.com पर शहरवार टाइमिंग और लाइव कवरेज
  • Space.com और NASA के ऑफिशियल चैनल पर भी देख सकेंगे.
  • आपके एरिया में अगर ऑब्जर्वेटरी है, तो वहां जाकर भी आप चंद्र ग्रहण देख सकते हैं.

रविवार को लगेगा चंद्र ग्रहण, 12 बजे से सूतक काल, बाबा धाम में इतनी देर बंद रहेगा जलार्पण

Chandra Grahan 2025 India Time: आने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या होगा असर

जूतों की बात करते ही दिखने लगे उसके Ads! क्या आपका फोन चुपके से सुन रहा आपकी बातें? जानें इससे कैसे बचें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola