Budget 2025 में AI के लिए बहुत कुछ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सीलेंस सेंटर के लिए 500 करोड़, जानिए और क्या मिला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Feb 2025 1:26 PM
Budget 2025 for AI
Budget 2025: सरकार का उद्देश्य देश में AI शिक्षा, प्रशिक्षण और नवाचार के केंद्र के रूप में भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना है.
Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेश किये गए आम बजट 2025 में कई अहम सेक्टरों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी बड़े बदलावों की घोषणा की गई है. बजट भाषण में उन्होंने AI के लिए एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तहत 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की. यह कदम भारत को AI के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर बनाने के प्रयास का हिस्सा है, जिससे देश में इस तकनीकी क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार को बढ़ावा मिल सके.
AI सेंटर के लिए 500 करोड़ रुपये का ऐलान
वित्त मंत्री के अनुसार, 500 करोड़ रुपये की यह राशि AI केंद्रों के निर्माण के लिए दी जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य भारत में AI की रिसर्च और डेवलपमेंट में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूत नींव रखना है, ताकि भारतीय शोधकर्ता और उद्यमी AI तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकें. AI की ताकत का पूरा उपयोग करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है. इस निवेश का फोकस AI शिक्षा, शोध और कार्यबल के लिए प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है.
स्किल डेवलपमेंट के लिए नेशनल एक्सीलेंस सेंटर
सरकार ने घोषणा की कि AI शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे देश में पांच नेशनल एक्सीलेंस सेंटर खोले जाएंगे. इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं और पेशेवरों को AI तकनीक में प्रशिक्षण मिलेगा, जो उन्हें इस उभरते हुए क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करेगा. इन केंद्रों का लक्ष्य AI से जुड़े कौशलों को बढ़ावा देना है, ताकि देश के पास वैश्विक मानकों से मेल खाता कार्यबल हो.
तीन AI सेंटर पहले से अस्तित्व में
यह घोषणा भी की गई कि पिछले वर्ष यानी 2023 में सरकार ने कृषि, स्वास्थ्य और सस्टेनेबल सिटीज के लिए तीन AI एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी. अब शिक्षा के क्षेत्र में AI के लिए एक और केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो 500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा.
इन पहलों के जरिए सरकार का उद्देश्य देश में AI शिक्षा, प्रशिक्षण और नवाचार के केंद्र के रूप में भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना है. AI के लिए किये गए इन निवेशों से न केवल देश की तकनीकी क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि युवाओं के लिए नये रोजगार और व्यवसाय के अवसर भी उत्पन्न होंगे.
AI पर चीन और अमेरिका के मुकाबले कहां खड़ा है भारत? कितना करते हैं खर्च?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










