ePaper

New Year WhatsApp Scams: वॉट्सऐप पर आ रही नए साल की बधाइयां हो सकती हैं स्कैम, जानें कैसे रहें सेफ

Updated at : 29 Dec 2025 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
New Year WhatsApp Scams

New Year WhatsApp Scams

New Year WhatsApp Scams: नया साल आते ही WhatsApp पर बधाइयों की बाढ़ आ जाती है, लेकिन इसी बीच स्कैम का खतरा भी बढ़ जाता है. साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार फेस्टिव सीजन में ठग फर्जी लिंक और ऑफर्स से यूजर्स को टारगेट बनाते हैं. आइए आपको बताते हैं किन-किन तरीकों से स्कैम किया जाता हो और कैसे सेफ रहें.

विज्ञापन

New Year WhatsApp Scams: जैसे-जैसे नया साल 2026 करीब आता है, लोगों के फोन पर बधाइयों, मैसेज और सेलिब्रेशन प्लान्स की भरमार होने लगती है. कई मैसेज खुशी देते हैं, लेकिन कुछ में बड़ा खतरा भी छिपा होता है. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फेस्टिव सीजन में WhatsApp पर ठग ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. वे फर्जी ऑफर्स, लिंक और मैसेज के जरिए यूजर्स को फंसाने की कोशिश करते हैं. चूंकि इस वक्त लाखों लोग अपनों को बधाई देने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए स्कैमर्स इसे लोगों को ठगने का आसान मौका मानते हैं.

New Year WhatsApp Scams क्या होते हैं?

नए साल के मौके पर WhatsApp पर होने वाले कुछ स्कैम सबसे ज्यादा सामने आते हैं. इनमें सबसे आम है फर्जी न्यू ईयर रिवॉर्ड या गिफ्ट ऑफर का झांसा. ऐसे मैसेज में कहा जाता है कि आपने कैशबैक, वाउचर या इनाम जीता है और लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है. ये लिंक अक्सर नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं, जहां आपकी पर्सनल या बैंक से जुड़ी जानकारी चुरा ली जाती है.

एक और तरीका है फर्जी पार्टी इनवाइट या इवेंट पास. इन मैसेज में दिए गए छोटे या अनजान लिंक फोन में नुकसानदायक सॉफ्टवेयर डाल सकते हैं या आपको असुरक्षित वेबसाइट पर भेज सकते हैं. इसके अलावा ठग न्यू ईयर की शुभकामनाओं वाली फोटो या वीडियो भी भेजते हैं. देखने में ये नॉर्मल लगते हैं, लेकिन इन्हें डाउनलोड करने से फोन में मालवेयर आ सकता है, जो चुपचाप आपका डेटा चोरी कर लेता है.

सबसे खतरनाक स्कैम WhatsApp अकाउंट टेकओवर का होता है. इसमें ठग आपसे छह अंकों का OTP शेयर करने को कहते हैं, यह कहकर कि वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है. जैसे ही OTP शेयर किया जाता है, ठग आपके अकाउंट का पूरा कंट्रोल ले लेते हैं और उसी अकाउंट से दूसरों को ठगने लगते हैं.

WhatsApp स्कैम को कैसे पहचानें?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर स्कैम मैसेज में कुछ कॉमन संकेत होते हैं. ऐसे मैसेज जल्दीबाजी का माहौल बनाते हैं, बड़े इनाम या ऑफर का लालच देते हैं, या तुरंत कोई एक्शन लेने को कहते हैं. अनजान नंबर से आया मैसेज, गलत स्पेलिंग, अजीब लिंक, या OTP, PIN और बैंक डिटेल्स मांगना साफ खतरे का संकेत है. असली कंपनियां या खुद WhatsApp कभी भी मैसेज के जरिए ऐसी जानकारी नहीं मांगते.

खुद को सेफ कैसे रखें?

यूजर्स को चाहिए कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी अनजान सोर्स से फाइल डाउनलोड न करें. WhatsApp में टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने से अकाउंट की सेफ्टी और मजबूत हो जाती है. किसी भी ऑफर को मानने से पहले उसे ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक करें. अगर कोई मैसेज संदिग्ध लगे, तो उसे WhatsApp के रिपोर्ट फीचर से रिपोर्ट कर ब्लॉक कर दें, ताकि स्कैम आगे न फैल सके.

यह भी पढ़ें: सिम कार्ड के जरिए हैकर्स पहुंचते हैं आपके बैंक अकाउंट तक, समय रहते जान लें इसे लॉक करने का तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola