वॉशिंग मशीन को नया जैसा चमकाना है? जान लें मेंटेनेंस के ये 5 जरूरी टिप्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Feb 2026 10:58 PM
वॉशिंग मशीन को साफ करती महिला (Photo: AI Generated)
Washing Machine Maintenance Tips: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे गंदी हो रही है, बदबू दे रही है या पहले जैसा काम नहीं कर रही, तो ये खबर आपके काम आ सकती है. आइए आपको कुछ आसान लेकिन असरदार मेंटेनेंस हैक्स बताते हैं, जो मशीन को अंदर से साफ रखेंगे, परफॉर्मेंस सुधारेंगे और उसकी लाइफ को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करेंगे.
वॉशिंग मशीन हमारे घर की एक जरूरी होम अप्लायंस में से एक है. लेकिन धीरे-धीरे उसमें धूल, बैक्टीरिया और अजीब गंध जमने लगते हैं. इससे मशीन की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है. अगर हम समय-समय पर मशीन साफ करते रहें, तो न सिर्फ ये फ्रेश रहती है, बल्कि हमारे कपड़े भी असली में साफ निकलते हैं. तो आइए हम आपको पांच ऐसे आसान और असरदार तरीके बताता हैं जिससे आप अपनी वॉशिंग मशीन को बढ़िया तरीके से मेंटेन कर सकते हैं.
सिरका और बेकिंग सोडा से गहरे सफाई करें
एक कप सफेद सिरका और आधा कप बेकिंग सोडा अपनी वॉशिंग मशीन के ड्रम में डाल दें. फिर सबसे लंबा और गरम पानी वाला वॉशिंग साइकिल चलाएं. ये नेचुरल तरीका मशीन में जमी गंदगी को तो साफ करता ही है, साथ ही बदबू भी दूर करता है और मशीन को फ्रेश बना देता है.
साबुन और फेब्रिक सॉफ्टनर वाला ट्रे साफ करें
कभी-कभी साबुन या सॉफ्टनर का जमा हुआ गंदगी के कण डिस्पेंसर ट्रे को बंद कर देता है. इससे गंध आने लगती है और वॉशिंग मशीन सही से काम नहीं करती. इसलिए ट्रे को निकालें, ब्रश से गर्म पानी के नीचे अच्छे से साफ करें और फिर इसे सूखने दें. इसके बाद वापस मशीन में रख दें.
फिल्टर को साफ करें
फिल्टर को समय-समय पर साफ करना जरूरी है. इसमें बाल, धूल और लिंट जम जाते हैं, जिससे वॉशिंग की परफॉर्मेंस घट जाती है. बस फिल्टर निकालिए, पानी के नीचे अच्छी तरह से धो दीजिए और फिर वापस लगा दीजिए. इससे आपका वॉशिंग मशीन हमेशा सही तरीके से चलेगा.
रबर सील को साफ करें
आपके फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन के रबर सील के पास अक्सर डिटर्जेंट के कुछ कण और फफूंदी जम जाती है. इसे साफ रखने के लिए हल्के साबुन वाले पानी में कपड़ा भिगोकर रबर सील को अच्छे से पोंछ लें. इससे मशीन में फफूंदी नहीं बनेगी और गंदगी भी दूर रहेगी.
बाहर का हिस्सा साफ-सुथरा रखें
बस एक गीला कपड़ा ले लीजिए और मशीन के बाहर के हिस्से को पोंछ दीजिए. अगर इसे रेगुलर तौर पर साफ करेंगे, तो मशीन हमेशा नई जैसी दिखती रहेगी और धूल भी जमा नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 जरूरी चीजें चेक करना न भूले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










