ePaper

BSNL का 30 दिन वाला खास प्लान, मिलेगा डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

Updated at : 27 Sep 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
BSNL 225 Plan Details

BSNL 225 Plan Details

BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए मात्र 225 रुपए का नया प्लान पेश किया है। अगर आप 30 दिन की वैधता वाला कोई सस्ता रिचार्ज ढूंढ रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए एक बढ़िया चॉइस हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस प्लान में आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं.

विज्ञापन

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक सस्ता प्लान पेश किया है. कंपनी ने एक बार फिर प्राइवेट कंपनियों को टेंशन बढ़ा दी है. BSNL के जिस प्लान की बात हम कर रहे हैं उसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है. इसमें यूजर्स को पूरे देश में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने इसमें और भी कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जोड़े हैं. आइए आपको इस प्लान में पूरी जानकारी डिटेल में बताते हैं.

BSNL का 225 रुपये वाला प्लान

225 रुपए वाले BSNL प्लान में आपको डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. साथ ही लोकल और STD अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा रहेगी और हर दिन 100 SMS भी फ्री मिलेंगे. अगर आपका डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाता है तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 40kbps रह जाएगी. वैलिडिटी की बात करें तो इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

Jio का 239 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलता है. इसकी वैलिडिटी 22 दिन की है. खास बात ये है कि इसके साथ आपको JioTV और Jio Cloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है. अगर आपका डेली का डेटा खत्म हो जाता है, तो नेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी.

BSNL vs Jio: अंतर

BSNL के इस प्लान को जियो के सस्ते प्लान से कम्पैरिजन करें तो जियो का प्लान 14 रुपये ज्यादा महंगा है, लेकिन इसमें न तो उतना डेटा मिल रहा है और न ही ज्यादा दिन की वैलिडिटी. वहीं BSNL सिर्फ 14 रुपये कम में डेली 1 जीबी ज्यादा डेटा और 8 दिन की ज्यादा वैलिडिटी दे रहा है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क, डिजिटल इंडिया को मिलेगा नया आयाम

यह भी पढ़ें: Phonepe या Google Pay नहीं, MyJio पर मिलेगा Jio का ये सस्ता प्लान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola