Phonepe या Google Pay नहीं, MyJio पर मिलेगा Jio का ये सस्ता प्लान

Published by : Shivani Shah Updated At : 26 Sep 2025 8:58 AM

विज्ञापन

जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

Jio Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स हैं और अपने करोड़ों यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें 28 दिनों वाले प्लान से लेकर 365 दिन वाले प्लान्स मौजूद हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है Jio का 189 रुपये वाला प्लान. जिसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री SMS और टोटल 2GB डेटा का फायदा भी दे रही है, वो भी 28 दिनों के लिए. हालांकि, MyJio App से इस प्लान को रिचार्ज करना होगा.

विज्ञापन

Jio Cheapest Recharge Plan: क्या आप Jio यूजर हैं और 200 रुपये से कम में नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. Jio के इस सस्ते प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी, वो भी पूरे 28 दिनों के लिए. साथ ही इस प्लान में आपको टोटल 2GB डेटा भी मिलेगा. लेकिन Jio का ये प्लान आपको PhonePe, Paytm या Google Pay पर नहीं बल्कि MyJio App पर मिलेगा. दरअसल, Jio ने अपने 28 दिनों वाले सस्ते प्लान को UPI ऐप्स से हटा दिया है. ऐसे में अगर आपके पास MyJio App नहीं है तो फिर फटाफट इसे डाउनलोड कर लें.

Jio का 28 दिनों वाला सस्ता प्लान

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करता है. जिससे यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से रिचार्ज प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है 189 रुपये वाला प्लान. जिसमें यूजर्स को कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. साथ ही इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS की सुविधा भी मिल रही है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को टोटल 2GB डेटा भी मिलेगा.

Jio का 28 दिनों वाला सस्ता प्लान

किसके लिए प्लान है बेस्ट?

Jio का ये 189 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें अपना नंबर एक्टिव रखना है और उन्हें डेटा की जरूरत नहीं है. ऐसे में वे सस्ते में अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं. साथ ही इस प्लान में 2GB डेटा भी मिल रहा है, जिससे जरूरत के समय वे डेटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Jio ने 100 रुपये वाले प्लान में किया बड़ा बदलाव, यूजर्स को लगेगी बड़ी चपत

सिर्फ ₹11 में 10GB डेटा! Jio के धमाकेदार डेटा पैक्स ने मचाया तहलका

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola