BSNL का किफायती प्लान, सस्ते में 330 दिनों तक नंबर रहेगा एक्टिव, अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली डेटा का मिलेगा फायदा
Published by : Shivani Shah Updated At : 08 Dec 2025 9:34 AM
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान
BSNL 330 Days Validity Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा का भी फायदा मिले, तो फिर BSNL का 1999 रुपये वाला प्लान परफेक्ट ऑप्शन है. इसमें आपको 330 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, वो भी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा के साथ.
BSNL 330 Days Validity Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्लान्स के लिए जानी जाती है. क्योंकि, कंपनी अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स किफायती दामों में ऑफर करती है. ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर हैं और लंबे समय तक के लिए अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए हम बीएसएनएल का एक किफायती प्लान लेकर आए हैं, जिसमें आपका नंबर पूरे 330 दिन यानी 11 महीनों तक एक्टिव रहेगा. यानी कि एक तरह से पूरे साल आप रिचार्ज की टेंशन से दूर रहेंगे. साथ ही आप कॉलिंग और डेटा का भी फायदा उठा पाएंगे.
BSNL का 330 दिनों वाला प्लान
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तरह BSNL भी अपने यूजर्स को एनुअल प्लान्स ऑफर कर रहा है. हालांकि, BSNL के एनुअल प्लान्स प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं. सरकारी कंपनी बीएसएनएल सिर्फ 1999 रुपये में अपने यूजर्स को 330 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. यानी कि पूरे 11 महीने तक नंबर एक्टिव रहेगा. इतना ही नहीं, इस प्लान में कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और तो और रोजाना 1.5GB डेटा का भी फायदा दे रही है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को BiTV ऐप का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

किसके लिए है बेस्ट?
BSNL का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी चाहिए. इसके अलावा, ऐसे यूजर्स जो कम डेटा का इस्तेमाल करते हैं, वे भी इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. सस्ते में पूरे साल की वैलिडिटी के लिए ये प्लान एक अच्छा ऑफर है. ऐसे में 2000 रुपये से कम में नंबर पूरे साल एक्टिव रहेगा और कॉलिंग-डेटा का भी फायदा मिलता रहेगा.
यह भी पढ़ें: BSNL स्टूडेंट्स को ₹251 में दे रहा 100GB डेटा, जल्दी करें ऑफर बस इस दिन तक
यह भी पढ़ें: BSNL फिर लाया ₹1 वाला सुपर प्लान, मिलेगा 30 दिनों तक डेली 2GB डेटा, जानिए किसको मिलेगा ऑफर का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










