BSNL स्टूडेंट्स को ₹251 में दे रहा 100GB डेटा, जल्दी करें ऑफर बस इस दिन तक

Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Dec 2025 8:13 AM

विज्ञापन

बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL Learner Plan: अगर आप स्टूडेंट हैं और अनलिमिटेड डेटा का फायदा चाहते हैं, तो फिर BSNL का 251 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. ये प्लान खास स्टूडेंट्स के लिए कंपनी ने लॉन्च किया है. इस प्लान में 100जीबी डेटा का फायदा कंपनी दे रही है. हालांकि, ये ऑफर 13 दिसंबर को खत्म हो रहा है.

विज्ञापन

BSNL Learner Plan: हाल ही में, चिल्ड्रेंस डे के मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने स्टूडेंट्स के लिए एक खास ऑफर BSNL Learner Plan पेश किया था. इस ऑफर के तहत कंपनी स्टूडेंट्स को सस्ते में 100GB डेटा का फायदा दे रही है. हालांकि, इस ऑफर की वैलिडिटी अब कुछ दिनों की है. जल्द ही कंपनी का ये ऑफर खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आप भी स्टूडेंट हैं और अपने ऑनलाइन क्लास, घंटों चलने वाले वीडियो लेक्चर या प्रोजेक्ट वर्क के लिए आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो फिर ऑफर खत्म होने से पहले इस प्लान को रिचार्ज कर ले. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

क्या है BSNL Learner Plan?

BSNL ने स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चिल्ड्रेंस डे पर 251 रुपये में एक नया प्लान BSNL Leaner Plan ऑफर लॉन्च किया था. इस ऑफर प्लान के तहत कंपनी स्टूडेंट्स को 100GB डेटा का फायदा दे रही है. कंपनी इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली 100 फ्री SMS का फायदा भी दे रही है.

कब से कब तक का है ऑफर?

BSNL का ये ऑफर 13 दिसंबर तक ही वैलिड है. यानी कि स्टूडेंट्स के पास इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए 9 दिन का ही समय है.

कैसे कर सकते हैं इस प्लान को एक्टिव?

स्टूडेंट्स इस प्लान को UPI से भी रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा BSNL के ऑफिशियल वेबसाइट, बीएसएनएल ऐप या फिर कस्टमर सर्विस सेंटर से भी इस प्लान को एक्टिवेट करवाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ₹6 डेली खर्च पर साल भर मिलेगा अनलिमिटेड फायदा, BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल

यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज और साल भर की छुट्टी, BSNL सस्ते में दे रहा 365 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेली डेटा-कॉलिंग भी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola