₹6 डेली खर्च पर साल भर मिलेगा अनलिमिटेड फायदा, BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल
Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Dec 2025 7:03 AM
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान
BSNL Annual Recharge Plan: अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा चाहते हैं, तो फिर 2399 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंगा और डेली 2GB डेटा के साथ-साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.
BSNL Annual Recharge Plan: हर महीने रिचार्ज की टेंशन किसी को नहीं चाहिए, लेकिन लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स रिचार्ज करने जाओ, तो किसी में मनचाहा डेटा नहीं मिलता या तो जेब पर बोझ बढ़ जाता है. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान तो ऑफर कर रही है, लेकिन कई यूजर्स उसे रिचार्ज नहीं कर सकते. हालांकि, अगर आप BSNL यूजर हैं, तो आपको न तो डेटा की टेंशन लेनी होगी और न ही बजट की. क्योंकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को सस्ते में 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें न सिर्फ कॉलिंग से लेकर डेली डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे, बल्कि जेब पर भी बोझ नहीं बढ़ेगा. आइए जानते हैं बीएसएनएल के पूरे साल भर के इस सस्ते प्लान के बारे में.
BSNL का 365 दिनों वाला प्लान | BSNL 365 Days Validity Plan
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास कई सारे सस्ते प्लान्स हैं. कंपनी अपने यूजर्स को मंथली से लेकर 3 महीने, 6 महीने और पूरे साल भर की वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर करती है. बीएसएनएल के एनुअल प्लान यानी 365 दिनों वाले प्लान कि बात करें, तो इसमें कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा दे रही है. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा का फायदा भी मिलेगा.

क्या है कीमत?
बीएसएनएल के एनुअल प्लान की कीमत 2399 रुपये है. ऐसे में हर महीने के हिसाब से देखा जाये, तो यूजर्स को हर महीने करीब 200 रुपये का खर्च पड़ेगा. वहीं, डेली खर्च के हिसाब से हर दिन यूजर्स को लगभग 6 रुपये का खर्च पड़ेगा.
किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
बीएसएनएल का ये प्लान ऐसे तो हर यूजर्स के लिए ही अच्छा ऑप्शन है, लेकिन ऐसे यूजर्स जो बार-बार रिचार्ज की टेंशन नहीं लेना चाहते और सस्ते में कॉलिंग-डेटा वाला एनुअल प्लान चाहते हैं, तो वे इस प्लान को ले सकते हैं. साथ ही जिन्हें अपना नंबर एक्टिव रखना है, वे भी इस प्लान को ले सकते हैं.
क्या डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलेगा?
हां, डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन स्पीड घटकर 40kbps हो जाएगी.
क्या पूरे साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा?
हां, ये BSNL का एनुअल प्लान है, जिसमें आप साल भर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Jio-Airtel नहीं सस्ते में BSNL दे रही है 330 दिनों की वैलिडिटी, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी
यह भी पढ़ें: BSNL लाया स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर, 251 रुपये में दे रहा 100GB डेटा, साथ में कॉलिंग और फ्री SMS का भी फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










