BSNL का नया प्लान देख Jio-Vi ने भी जोड़ लिए हाथ! ₹5 डेली खर्च पर साल भर मिलेगा अनलिमिटेड फायदा

Published by : Shivani Shah Updated At : 07 Aug 2025 12:28 PM

विज्ञापन

BSNL Recharge Plan

अगर आप सस्ता रिचार्ज प्लान लेना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए ये खबर है. यहां आज हम BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें आपको सिर्फ 5 रुपये के रोजाना खर्च में साल भर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS का फायदा मिलेगा. जिससे आप पूरे साल रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो जाएंगे.

विज्ञापन

सस्ता रिचार्ज प्लान किसे नहीं चाहिए. हर कोई आज ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में है, जो सस्ते में लंबी वैलिडीटी दे. जिससे बार-बार आपको रिचार्ज करने की झंझट से मुक्ति मिल सके. ऐसे में आपकी इस टेंशन को खत्म करने के लिए BSNL ने एक तोड़ निकाल दिया है. जिससे 5 रुपये के खर्च पर आपको मिलेगा अनलिमिटेड कॉल-डेटा वो भी पूरे साल भर के लिए. ऐसे में अगर आप BSNL यूजर हैं तो आपके लिए ये प्लान वाकई फायदेमंद होगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

यह भी पढ़ें: ₹1 में 30 दिन 2GB डेली डेटा, BSNL का यह प्लान Jio-Airtel को बर्बाद कर देगा!

BSNL का 365 दिनों वाला प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए सस्ते में एक ऐसा सालाना प्लान लेकर आई है, जिसमें यूजर्स पूरे साल भर का फायदा उठा सकते हैं. इस सालाना प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही रोजाना के 100 फ्री SMS यानी की पूरे साल भर 36,500 SMS. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 600GB डेटा मिलेगा. यानी कि हर महीने लगभग 50GB डेटा.

क्या है कीमत?

BSNL के इस सालाना प्लान कि कीमत सिर्फ 1999 रुपये है. जिसमें आपको पूरे साल भर की वैलिडीटी मिलेगी. रोजाना खर्च के हिसाब से आपके पॉकेट से सिर्फ 5 रुपये ही खर्च होंगे. वहीं, महीने के हिसाब से सिर्फ 166 रुपये. यानी कि महीने वाले रिचार्ज प्लान से भी कम. ऐसे में बीएसएनएल का ये प्लान आपके लिए एकदम परफेक्ट होगा.

यह भी पढ़ें: BSNL का नया 160 दिनों वाला प्लान देख थर-थर कांपे Jio-Airtel, कम दाम में मिल रहे ढेरों फायदे

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola