₹1 में 30 दिन 2GB डेली डेटा, BSNL का यह प्लान Jio-Airtel को बर्बाद कर देगा!

Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Aug 2025 2:47 PM

विज्ञापन

BSNL

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक जबरदस्त ऑफर लेकर आया है. जिसमें कंपनी सिर्फ 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 2GB डेटा का भी फायदा भी दे रहा है. सबसे खास बात तो यह है कि ये बेनेफिट्स सिर्फ कुछ घंटों या 1-2 दिनों के लिए नहीं है बल्कि पूरे 30 दिनों के लिए है. ऐसे में अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो जानिए इसके बारे में डिटेल्स में.

विज्ञापन

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को पछाड़ने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक नया धांसू ऑफर लॉन्च कर दिया है. यूजर्स को अपनी ओर करने के लिए BSNL ने एक नया सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है. जिसकी कीमत सिर्फ 1 रुपये है. जी हां, सिर्फ 1 रुपये में BSNL अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB हाई-स्पीड डेटा दे रहा है. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही मिलेगा, तो आपको बता दें कि ये फायदा पूरे 30 दिनों तक मिलेगा. तो अगर आप भी इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं तो फिर इस खबर में जानिए पूरी जानकारी.

यह भी पढ़ें: BSNL का नया 160 दिनों वाला प्लान देख थर-थर कांपे Jio-Airtel, कम दाम में मिल रहे ढेरों फायदे

BSNL का नया प्लान है धांसू

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL 15 अगस्त के मौके पर खास Azadi ka Plan ऑफर लेकर आया है. अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कंपनी इस प्लान की घोषणा की है. BSNL के पोस्ट के अनुसार, इस ऑफर में कंपनी सिर्फ 1 रुपये में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 फ्री SMS दे रही है. डेटा कि बात करें तो इस ऑफर में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा का फायदा भी दिया जा रहा है. वहीं, 1 रुपये में इतना कुछ कंपनी सिर्फ एक-दो दिन के लिए नहीं बल्कि पूरे 30 दिनों के लिए दे रही है. इसके अलावा कंपनी एक सिम कार्ड भी फ्री दे रही है.

कब तक है ऑफर

BSNL के इस धमाकेदार ऑफर का फायदा आप 1 अगस्त से 31 अगस्त तक उठा सकेंगे. हालांकि, इसके लिए आपको पहले एक सिम लेना होगा. इसके लिए आपको सिर्फ 1 रुपये खर्च करना होगा फिर आप 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा उठा सकते हैं. बता दें कि, BSNL के यह ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए है. पुराने यूजर्स को इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: रिलायंस जियो लेकर आया नया धमाका! सिर्फ ₹50 में चुनें अपनी पसंद का मैचिंग मोबाइल नंबर

यह भी पढ़ें: Jio और Airtel की जंग: ₹1 के फर्क में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? जानिए 90 दिन वाले बेस्ट प्लान की डिटेल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola