Jio और Airtel की जंग: ₹1 के फर्क में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? जानिए 90 दिन वाले बेस्ट प्लान की डिटेल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Jul 2025 11:53 PM
Airtel और Jio ने अपने सस्ते डेटा प्लान्स को बंद कर दिया है.
Airtel Vs Jio Recharge Plan: जियो और एयरटेल के ₹1799 और ₹1798 प्लान में सिर्फ ₹1 का फर्क है, लेकिन बेनिफिट्स में है बड़ा अंतर. जानें किस प्लान में मिल रहा है ज्यादा डेटा, OTT और कॉलिंग का फायदा.
Airtel Vs Jio Recharge Plan: भारत की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Jio और Airtel के बीच इन दिनों जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है. दोनों कंपनियां एक से बढ़कर एक डेटा प्लान्स पेश कर रही हैं, लेकिन हाल ही में Jio और Airtel के दो प्लान्स सुर्खियों में हैं जिनकी कीमतों में सिर्फ ₹1 का फर्क है, लेकिन बेनिफिट्स के मामले में बड़ा अंतर है.
Airtel का ₹1798 वाला प्लान
Airtel का ₹1798 प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा यानी कुल 252GB डेटा मिलता है. इसके अलावा, यूजर्स को रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. खास बात यह है कि इस प्लान में Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. साथ ही, Airtel Xstream ऐप से मूवीज, टीवी शो और लाइव चैनल्स भी फ्री में देखे जा सकते हैं.
Jio का ₹1799 वाला प्लान
Jio का ₹1799 प्लान भी 84 दिन की वैधता के साथ आता है और इसमें भी यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा यानी कुल 252GB डेटा मिलता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं. लेकिन इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 90 दिनों के लिए JioCinema और JioTV के साथ JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है. साथ ही, 50GB का Jio AI Cloud Storage भी मिल रहा है.
कौन है बेहतर?
दोनों प्लान कीमत में करीब-करीब समान हैं, लेकिन कंटेंट देखने के शौकीनों के लिए Jio का प्लान बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि इसमें तीन OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. वहीं Airtel Netflix पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन है.
Jio का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹1029 में 84 दिन की वैलिडिटी, फ्री मिलेगा Amazon Prime और 5G डेटा
15 रुपये के खर्च में Jio दे रहा अनलिमिटेड डेटा, साथ में Netflix भी FREE
Jio-Airtel के लिए सिर दर्द बना Vi, शुरूआती प्लान में दे डाला 300GB 5G इंटरनेट, जानें कीमत
Jio vs Airtel: दोनों के पास हैं 189 रुपए वाले प्लान्स, जानिए कौन ज्यादा फायदेमंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










