Jio-Airtel के लिए सिर दर्द बना Vi, शुरूआती प्लान में दे डाला 300GB 5G इंटरनेट, जानें कीमत

Published by : Ankit Anand Updated At : 14 Jul 2025 11:46 AM

विज्ञापन

Vi 5G Entry Level Plan

Vi Entry Level Plan: वोडाफोन आइडिया ने देर से ही सही पर अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है. अब Vi जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. कंपनी अपने मौजूदा 4G नेटवर्क को 5G में अपग्रेड कर रही है. इसके तहत ग्राहकों को शुरुआती प्लान्स में हर महीने 300GB तक 5G डेटा मिल रहा है.

विज्ञापन

Vi Entry Level Plan: भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5G सेवा देने का फैसला किया है. यह वही चाल है जिसे एयरटेल और जियो ने 2022 में 5G लॉन्च के समय चला था. हालांकि वोडाफोन आइडिया ने 5G सर्विस में देर से कदम रखा है लेकिन अब कंपनी तेजी से अपने 4G यूजर्स को 5G में बदल रही है. बता दें कि यह Vi का एंट्री-लेवल यानी शुरूआती 5G प्लान है. आइए एक नजर डालते हैं Vi के इस प्लान पर.

कितने रुपये में Vi दे रहा 300GB 5G इंटरनेट?

Vi ने अपना सबसे किफायती और शुरूआती 5G प्लान केवल 299 रुपये में पेश किया है. इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 300GB तक 5G डेटा मिलेगा जो हर महीने रिन्यू हो जाएगा. इसका फायदा उठाने के लिए जिन ग्राहकों के पास Vi का 4G सिम है उन्हें इसे 5G सिम में बदलवाना पड़ेगा. इसके लिए ग्राहक नजदीकी Vi स्टोर पर जाकर सिम अपग्रेड की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. जरूरी वेरिफिकेशन के बाद उनका सिम 4G से 5G में अपग्रेड हो जाएगा.

ध्यान रखें ये बातें 

Vi ने अपने यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है. कंपनी के अनुसार, यदि आप अपने मोबाइल में 5G सेवाओं का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो अपनी Vi 5G सिम कार्ड को फोन के पहले सिम स्लॉट यानी स्लॉट नंबर 1 में लगाना बेहतर रहेगा. हालांकि, अगर पहले स्लॉट में 5G नेटवर्क सही तरीके से काम नहीं कर रहा हो तो ग्राहक सिम को दूसरे स्लॉट में डालकर भी चेक कर सकते हैं.

साथ ही, Vi ने यह भी बताया है कि फोन में 5G नेटवर्क का बेहतर एक्सपीरियंस पाने के लिए पावर सेविंग मोड बंद रखना जरूरी है. पावर सेविंग मोड चालू होने पर डिवाइस बैटरी बचाने के लिए नेटवर्क को 4G या उससे कम स्पीड पर लिमिट कर देता है जिससे 5G और बेहतर तरीके से काम करेगा.

Jio vs Airtel: दोनों के पास हैं 189 रुपए वाले प्लान्स, जानिए कौन ज्यादा फायदेमंद

Jio का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹1029 में 84 दिन की वैलिडिटी, फ्री मिलेगा Amazon Prime और 5G डेटा

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola